न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान कोचिंग सेंटर नियंत्रण विधेयक को लेकर अभिभावक संघ ने जताया विरोध

राजस्थान सरकार की तरफ से विधानसभा में बुधवार को पेश किए गए राजस्थान कोचिंग सेंटर नियंत्रण और विनियमन विधेयक 2025 को लेकर संयुक्त अभिभावक संघ ने विरोध जताया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 21 Mar 2025 1:54:22

राजस्थान कोचिंग सेंटर नियंत्रण विधेयक को लेकर अभिभावक संघ ने जताया विरोध

जयपुर। राजस्थान सरकार की तरफ से विधानसभा में बुधवार को पेश किए गए राजस्थान कोचिंग सेंटर नियंत्रण और विनियमन विधेयक 2025 को लेकर संयुक्त अभिभावक संघ ने विरोध जताया है। संघ के मुताबिक यह बिल कोचिंग सेंटरों को संरक्षण देने वाला विधेयक है। संघ के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने विधेयक पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह पूरी तरह से कोचिंग सेंटरों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है, जबकि इसमें बढ़ते आत्महत्या के मामलों को रोकने के लिए कोई सख्त प्रावधान नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि अब तक जितनी भी आत्महत्याएं हुई हैं, उनमें सरकार, प्रशासन और कोचिंग संचालकों ने अभिभावकों को दोषी ठहराया है, लेकिन अगर अभिभावक दोषी हैं, तो उनके लिए इस विधेयक में कोई सजा का प्रावधान क्यों नहीं रखा गया ? संयुक्त अभिभावक संघ ने हालांकि फीस से जुड़े कुछ फैसलों का स्वागत किया है। इस विधेयक के तहत अब किसी भी छात्र को एक साथ पूरी फीस जमा नहीं करनी होगी, बल्कि चार किस्तों में फीस जमा करने का प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा, अगर कोई छात्र बीच में पढ़ाई छोड़ देता है, तो उसे 10 दिनों के भीतर फीस वापस करनी होगी। लेकिन संघ ने सवाल उठाया कि कोचिंग संस्थानों की फीस का निर्धारण कैसे होगा ? सरकार ने इस पर कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं दिया है, साथ ही फीस की सीमा क्या होगी ? कोचिंग संचालक अपने मनमाने ढंग से फीस वसूलते रहेंगे या सरकार इस पर नियंत्रण रखेगी ? संयुक्त अभिभावक संघ ने इस विधेयक को लूटने का लाइसेंस बताते हुए कहा कि अब कोचिंग सेंटर अभिभावकों को मनमाने ढंग से लूटेंगे, और सरकार व प्रशासन इन सेंटरों से धन उगाही करेगा।

विधेयक से विद्यार्थियों को कोई ठोस लाभ नहीं

संयुक्त अभिभावक संघ का आरोप है कि यह विधेयक कोचिंग संस्थानों पर दिखावटी नियंत्रण स्थापित करने के लिए लाया गया है, लेकिन इससे छात्रों की सुरक्षा और भविष्य पर कोई ठोस असर नहीं पड़ेगा। अभिषेक जैन ने कहा कि राज्य सरकार ने इस विधेयक में आत्महत्याओं को रोकने के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं की है । इसके बजाय, सरकार ने केवल कोचिंग सेंटरों का पंजीकरण कराने और नियंत्रण स्थापित करने का ढोंग किया है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक को बड़े कोचिंग संस्थानों के दबाव में तैयार किया गया है, जिससे केवल संचालकों को लाभ होगा। जैन ने कहा कि अगर किसी विद्यार्थी की आत्महत्या होती है, तो इसके लिए किसी भी आरोपी के खिलाफ सजा का कोई प्रावधान नहीं रखा गया है, जो कि सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है।

संघ ने पेपर लीक की समस्या को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले भी कई बड़े कोचिंग सेंटरों का नाम पेपर लीक मामलों में सामने आ चुका है, लेकिन सख्त कार्रवाई के अभाव में उन पर कोई असर नहीं पड़ा।अब जब सरकार विधेयक लाई है, तो इसमें पेपर लीक में शामिल कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान क्यों नहीं किया गया है ? संघ की मांग है कि ऐसे कोचिंग सेंटरों का पंजीकरण तत्काल रद्द किया जाए और उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

डिप्टी सीएम बैरवा का बयान

राजस्थान कोचिंग सेंटर नियंत्रण विधेयक पर मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा ने कहा कि कई सालों से अभिभावकों की ओर से छात्रों के आत्महत्या करने की शिकायतें आ रही थीं। हमारे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसे गंभीरता से लिया और हम एक विधेयक लेकर आए हैं, जिसके जरिए इन कोचिंग संस्थानों पर लगाम लगाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि अगर इनमें कोई कमी है , तो उसकी जांच की जा सकेगी, ताकि छात्रों की मानसिक स्थिति और बौद्धिक विकास अच्छा हो सके और वह अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें। बैरवा ने कहा कि इन कोचिंग संस्थानों पर कुछ नियंत्रण होना चाहिए , ताकि हमारे अभिभावकों और हमारे बच्चों का भविष्य अच्छा हो।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ