न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शेयर बाजार में हाहाकार, झटके में डूबे 7.3 लाख करोड़, 1062 अंक गिरा Sensex, Nifty 22000 के नीचे

शेयर बाजार में आज निवेशकों के 7.3 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए क्योंकि गुरुवार को BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 7.3 लाख करोड़ रुपये घटकर 393.73 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो एक दिन पहले 400 लाख करोड़ रुपये के मार्क पर था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 09 May 2024 6:38:59

शेयर बाजार में हाहाकार, झटके में डूबे 7.3 लाख करोड़, 1062 अंक गिरा Sensex, Nifty 22000 के नीचे

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के चलते फिर बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ है। बीएसई सेंसेक्स 73000 के आंकड़े के नीचे तो निफ्टी 22000 के नीचे जा फिसला है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी मातम छा गया है। इंडिया Vix 7 फीसदी के करीब गिरावट के साथ एक साल के उच्च स्तर पर जाकर क्लोज हुआ है। आज का कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 1062 अंकों की गिरावट के साथ 72,404 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 345 अंकों की गिरावट के साथ 21,957 अंकों पर बंद हुआ है।

7.3 लाख करोड़ का नुकसान

शेयर बाजार में आज निवेशकों के 7.3 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए क्योंकि गुरुवार को BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 7.3 लाख करोड़ रुपये घटकर 393.73 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो एक दिन पहले 400 लाख करोड़ रुपये के मार्क पर था।

शेयर बाजार में आए इस सुनामी के चलते निवेशकों को आज के सत्र में 7 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 393.68 लाख करोड़ रुपये पर क्लोज हुआ है जो कि पिछले कारोबारी सत्र में 400.69 लाख करोड़ रुपये था। आज के कारोबारी सत्र में 7 लाख करोड़ रुपये का निवेशकों को नुकसान हुआ है। आज के ट्रेड में कुल 3943 शेयरों में ट्रेडिंग हुई जिसमें 929 शेयर तेजी के साथ बंद हुआ है जबकि 2902 गिरकर क्लोज हुआ है। 112 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

9 मई 2024 को बीएसई लिस्टेड टॉप 30 शेयरों में से 25 शेयरों में बड़ी गिरावट आई है। सिर्फ 5 शेयरों में उछाल रहा। टाटा मोटर्स के शेयर में करीब 2 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.48 प्रतिशत, SBI Share में 1.27 फीसदी और इंफोसिस, HCL में मामूली बढ़ोतरी हुई है। वहीं नुकसान कराने वाले 25 शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट L&T के स्टॉक में 5.56 फीसदी की हुई है। इसके बाद एशियन पेंट्स, JSW Steel, ITC, बजाज फाइनेंस और इंडसइंड बैंक के शेयरों में 5 फीसदी तक की गिरावट आई है।

औंधे मुँह क्यों गिरा बाजार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में थोड़ी गिरावट थी, लेकिन फिर तगड़ी मुनाफावसूली के चलते बिकवाली हावी हो गई और देखते ही देखते मार्केट में बड़ी गिरावट आई। आज गिरावट की एक बड़ी वजह, बुधवार को विदेशी निवेशकों द्वारा कुल 6669.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचना शामिल है। पांच कारोबारी सत्रों में एफआईआई ने कुल 15,863 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची है। इसके अलावा, कुछ कंपनियों के खराब नतीजे के कारण भी शेयर बाजार में गिरावट आई है। वहीं आज निफ्टी की एक्सपाइरी भी रही।

India Vix में रिकॉर्ड उछाल

शेयर बाजार में आने वाले दिनों में उठापटक को इंडिया Vix में उछाल के जरिए मापा जाता है। इंडिया Vix आज के सत्र में 18.26 तक जा उछला तो बताने के लिए काफी है कि बाजार में आने वाले दिनों में भारी उठापटक देखने को मिल सकती है। बाजार बंद होने के समय इंडिया Vix 6.56 फीसदी के उछाल के साथ 1820 पर क्लोज हुआ है।

सेक्टर का हाल

आज के कारोबार में दो एफएमसीजी और एनर्जी स्टॉक्स में बड़ी गिरावट के चलते एफएमसीजी और एनर्जी इंडेक्स बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ है। निफ्टी का एफएमसीजी इंडेक्स 1383 और एनर्जी इंडेक्स 1177 अंकों की गिरावट के साथ क्लोज हुआ है। इसके अलावा आईटी, फार्मा, मेटल्स ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और हेल्थकेयर सेक्टर के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए।

चढ़ने गिरने वाले शेयर

पीरामल एंटरप्राइजेज का स्टॉक 8.86 फीसदी, लार्सन 7.89 फीसदी, आरती इंडस्ट्रीज 5.81 फीसदी, एशियन पेंट्स 4.68 फीसदी, जेएसडब्ल्यु स्टील 3.64 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। जबकि टाटा मोटर्स 1.77 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.37 फीसदी, एसबीआई 1.14 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी