न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

21 जून को योग दिवस के अवसर पर श्रीनगर में रहेंगे PM मोदी, फिर शुरू होगी 'मन की बात'

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने विदेशी दौरों के साथ घरेलू दौरों को एक बार फिर से शुरू कर दिया है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 18 June 2024 4:42:35

21 जून को योग दिवस के अवसर पर श्रीनगर में रहेंगे PM मोदी, फिर शुरू होगी 'मन की बात'

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने विदेशी दौरों के साथ घरेलू दौरों को एक बार फिर से शुरू कर दिया है। वाराणसी में आज उनका दौरा होने वाला है, वहीं 20 जून को वे बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर का शुभारम्भ करने वाले हैं। इसके अतिरिक्त वे 21 जून को योग दिवस के दिन श्रीनगर में शिरकत करने जाएंगे। साथ ही इस सप्ताह से वे एक बार फिर से मन की बात को शुरू करने वाले हैं, जो लोकसभा चुनावों के कारण बंद कर दी गई थी।

पीएम नरेंद्र मोदी इस साल योग दिवस के मौके पर श्रीनगर में होने वाले आयोजन में शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम डल झील के पास ही स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में आयोजित किया जाएगा। आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। जाधव ने कहा कि इस बार योग दिवस की थीम है, 'योग स्वयं और समाज के लिए।' जाधव ने कहा कि इस थीम का अर्थ है कि कैसे हम योग से खुद की आतंरिक शक्ति बढ़ा सकते हैं और समाज का भी कल्याण इससे संभव है। मंत्री ने कहा कि योग से शारीरिक, मानसिक औक आध्यात्मिक विकास होता है। इसके अलावा समाज में भी सद्भाव को बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के सभी ग्राम प्रधानों को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने अपील की है कि गांवों में हर व्यक्ति तक योग दिवस का संदेश पहुंचाया जाए और उन्हें हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करें। यही नहीं इस दौरान उन्होंने दृष्टिहीनों के लिए ब्रेल लिपि में एक पुस्तक भी रिलीज की, जो योग पर आधारित है। यह पुस्तक बच्चों को योग सीखने और उसका अभ्यास करने में मदद करेगी। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों से ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने योग दिवस के प्रस्ताव को माना था और तब से ही हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

योग दिवस के अलावा पीएम मोदी इस सप्ताह के रविवार से दोबारा 'मन की बात' कार्यक्रम शुरू करने वाले हैं। आगामी 30 जून को एक बार फिर आकाशवाणी पर अपने मासिक कार्यकम ‘मन की बात’ में देशवासियों के साथ विचार साझा करेंगे। मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर खुद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'आपको यह बताते हुए प्रसन्न्ता हो रही है कि चुनाव के कारण कुछ महीने के अंतराल के बाद ‘मन की बात’ की एक बार फिर से वापस हो रही है। इस महीने का कार्यक्रम 30 जून को होगा। आप सब इस कार्यक्रम के लिए ‘माईगोव ओपन फोरम’ या ‘नमो एप’ पर अपने विचार साझा करें। आप 1800117800 पर अपने संदेश रिकार्ड भी कर सकते हैं।'

उल्लेखनीय है कि मोदी ने वर्ष 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद देशवासियों के साथ संवाद के लिए आकाशवाणी पर मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ शुरू किया था। उनके दूसरे कार्यकाल में भी यह कार्यक्रम हर महीने प्रसारित किया गया। उनका दूसरा कार्यकाल पूरा होने से पहले गत मार्च में आम चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू होने पर यह कार्यक्रम बंद हो गया था। मोदी ने इसी महीने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है और इसी महीने से अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण शुरू करने की घोषणा कर दी है। यह मन की बात की 111 वीं कड़ी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आम आदमी पार्टी का बड़ा फैसला, राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल बने राज्यसभा के डिप्टी लीडर
आम आदमी पार्टी का बड़ा फैसला, राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल बने राज्यसभा के डिप्टी लीडर
ट्रंप कब करेंगे Iran पर बड़ा हमला? महायुद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताई संभावित टाइमिंग
ट्रंप कब करेंगे Iran पर बड़ा हमला? महायुद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताई संभावित टाइमिंग
सोना-चांदी में भारी गिरावट! सिल्वर 14 हजार रूपये टूटी, गोल्ड भी हुआ सस्ता
सोना-चांदी में भारी गिरावट! सिल्वर 14 हजार रूपये टूटी, गोल्ड भी हुआ सस्ता
UPI का नया रिकॉर्ड! मार्च में 22.64 अरब ट्रांजैक्शन, डिजिटल पेमेंट में जबरदस्त तेजी
UPI का नया रिकॉर्ड! मार्च में 22.64 अरब ट्रांजैक्शन, डिजिटल पेमेंट में जबरदस्त तेजी
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? घर बैठे ऐसे करें आसानी से चेक
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? घर बैठे ऐसे करें आसानी से चेक
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
एक महीने तक सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने के फायदे,जानें क्यों बनाएं इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा
एक महीने तक सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने के फायदे,जानें क्यों बनाएं इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा
LSG vs DC: Rishabh Pant का किस्मत ने नहीं दिया साथ, रन-आउट पर फूटा गुस्सा; ओपनिंग में रहे नाकाम
LSG vs DC: Rishabh Pant का किस्मत ने नहीं दिया साथ, रन-आउट पर फूटा गुस्सा; ओपनिंग में रहे नाकाम
CSK फैंस के लिए राहत भरी खबर, MS Dhoni ने नेट्स में की वापसी; VIDEO हुआ वायरल
CSK फैंस के लिए राहत भरी खबर, MS Dhoni ने नेट्स में की वापसी; VIDEO हुआ वायरल
Delhi Capitals ने राजस्थान रॉयल्स को पछाड़ा, IPL इतिहास में 19वीं बार किया कमाल; Mumbai Indians अब भी सबसे आगे
Delhi Capitals ने राजस्थान रॉयल्स को पछाड़ा, IPL इतिहास में 19वीं बार किया कमाल; Mumbai Indians अब भी सबसे आगे
ऋषभ पंत की एक गलती पड़ी भारी, आखिर किसने लिया था यह चौंकाने वाला फैसला?
ऋषभ पंत की एक गलती पड़ी भारी, आखिर किसने लिया था यह चौंकाने वाला फैसला?