न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'ऊं शांति, शांति, शांति...', PM मोदी ने पहलगाम हमले के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के मधुबनी जिले से राज्य को 13,480 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए की

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Apr 2025 1:39:21

'ऊं शांति, शांति, शांति...', PM मोदी ने पहलगाम हमले के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के मधुबनी जिले से राज्य को 13,480 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए की। उन्होंने मौन रखकर 'ऊं शांति, शांति, शांति' का उच्चारण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने वाला बिहार पहला राज्य: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने बिहार में महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी देने की पहल की सराहना करते हुए कहा, 'बिहार पहला राज्य है जहां महिलाओं को पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। इसके लिए मैं नीतीश बाबू को बधाई देता हूं। अब बेटियां और महिलाएं जन प्रतिनिधि बनकर समाज की सेवा कर रही हैं। यही सामाजिक समावेशिता है।'

उन्होंने यह भी बताया कि इसी सोच के साथ केंद्र सरकार ने भी महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून पारित किया है, जिससे रोजगार और विकास के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। पीएम ने जीविका दीदियों के सराहनीय प्रयासों की भी तारीफ की और बताया कि आज उन्हें 1000 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है, जिससे लाखों महिलाओं का जीवन बेहतर हो रहा है।

गांवों में पहुंचे विकास के नए आयाम


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते दशक में गांवों में घर, सड़क, गैस, शौचालय और नल जल जैसी सुविधाएं पहुंची हैं। बिहार में 57 लाख से अधिक गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के घर दिए गए हैं और आने वाले समय में तीन करोड़ और घर बनाए जाएंगे। सिर्फ आज के दिन 10 लाख परिवारों को उनके घर के लिए सहायता राशि भेजी गई है।

स्वास्थ्य, शिक्षा और डिजिटल पंचायतों पर फोकस

पीएम ने कहा कि बिहार में 10 हजार से अधिक आयुष्मान भारत हेल्थ वेलनेस सेंटर (आरोग्य मंदिर) बनाए गए हैं और 800 से अधिक जनऔषधि केंद्र कार्यरत हैं। मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी हो चुकी है, दरभंगा और झंझारपुर में नए मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश में पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा गया है और 30 हजार से अधिक नए पंचायत भवन बनाए गए हैं। पंचायतों को डिजिटल बनाने से जीवन प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज अब आसानी से मिलते हैं।

पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा, 'मैं अपने भाषण की शुरुआत इससे करना चाहता हूं। हम 22 तारीख को जिन लोगों को खो चुके हैं, उन्हें मौन रखकर श्रद्धांजलि देते हैं।' इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से भी अनुरोध किया कि वे अपने स्थान पर मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दें।

नीतीश कुमार ने की प्रधानमंत्री की तारीफ

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस अवसर पर पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा, 'यह सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री हम सबके बीच हैं और पंचायती राज दिवस के मौके पर बिहार को बड़ी सौगातें मिल रही हैं।' उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है, और केंद्रीय बजट में बिहार को विशेष सहायता दी गई है।

खेलो इंडिया गेम्स पर उत्साह

मुख्यमंत्री ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ की भी चर्चा की और कहा कि बिहार को इस आयोजन की जिम्मेदारी मिलना गर्व की बात है। उन्होंने कहा, "कृपया जोर से ताली बजाइए, यह हमारे लिए बहुत गर्व का क्षण है।"

आतंकी हमले पर नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया

नीतीश कुमार ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा, "यह घटना अत्यंत दुखद है। हम शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और देश की एकजुटता का परिचय देते हैं। पूरा देश आतंक के खिलाफ एकजुट है।"

बदलाव के 20 साल: नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पिछले 20 वर्षों से राज्य में बदलाव ला रही है। उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार बनने के बाद पंचायती राज और नगर निकायों में सुधार हुआ है, महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया और गांवों में सुशासन की नींव रखी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका