न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खाटू श्यामजी में भीड़ का फायदा उठाकर 3 महिला श्रद्धालुओं की चेन चोरी, CCTV में कैद हुई वारदातें

सीकर के खाटू श्यामजी मंदिर में भारी भीड़ के बीच तीन महिला श्रद्धालुओं की सोने की चेन चोरी हो गई। CCTV फुटेज में वारदातें कैद हुईं, पुलिस जांच में जुटी है। दर्शन के दौरान सतर्क रहने की अपील।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Aug 2025 7:13:10

खाटू श्यामजी में भीड़ का फायदा उठाकर 3 महिला श्रद्धालुओं की चेन चोरी, CCTV में कैद हुई वारदातें

सीकर ज़िले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्यामजी में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच तीन महिलाओं की सोने की चेन चोरी हो गई। इस शर्मनाक घटना की तस्वीरें मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों में साफ़ तौर पर दर्ज हो गई हैं, जिनमें आरोपी महिलाएं और युवक वारदात को अंजाम देते हुए नजर आ रहे हैं।

पहली घटना: मंदिर द्वार के बाहर चंद सेकंड में चेन गायब

सुबह लगभग 9:15 बजे, सोहना निवासी मालती देवी जब मंदिर के द्वार पर पहुंची, तभी उनके गले से 30 ग्राम की सोने की चेन चुपचाप चुरा ली गई। उन्हें जैसे ही गले में खालीपन का अहसास हुआ, उन्होंने तुरंत आसपास का जायज़ा लिया और फिर CCTV फुटेज की जांच की।

जांच में यह सामने आया कि उनके इर्द-गिर्द दो महिलाएं और तीन से चार युवक खड़े थे। भीड़ का सहारा लेकर एक महिला ने मालती देवी की चेन झपट ली और तुरंत मौके से फरार हो गई। वहीं साथ खड़े युवक भी वहां से खिसक गए।

दूसरी वारदात: नजफगढ़ की महिला बनी शिकार

इसी दिन नजफगढ़ निवासी प्रीति सिंह के साथ भी ऐसी ही घटना घटी। 20 ग्राम सोने की चेन उनकी गर्दन से चोरी हो गई। प्रीति सिंह भी मंदिर दर्शन के लिए पहुंची थीं और भारी भीड़ के बीच उनकी चेन उड़ गई।

तीसरी घटना: कबूतर चौक के पास ममता शर्मा को बनाया निशाना

डीग क्षेत्र की ममता शर्मा ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 3 अगस्त को सुबह 11:08 बजे, वह अपने परिवार के साथ कबूतर चौक के पास दर्शन करने पहुंचीं थी। तभी उनकी भी सोने की चेन चोरी हो गई।

CCTV फुटेज की जांच के बाद सामने आया कि उनके पीछे सलवार-सूट पहने एक महिला चल रही थी, जिसने सिर पर दुपट्टा ओढ़ रखा था। वह चुपचाप ममता के पास पहुंची और भीड़ का फायदा उठाकर एक कपड़ा दिखाकर उनका ध्यान भटकाया और उनकी चेन उड़ा ली।

जांच मेंजुटीपुलिस

खाटूश्यामजी थाना प्रभारी पवन कुमार चौबे ने जानकारी दी कि अलग-अलग इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और शिकायतों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और जल्द ही कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि भीड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतें, गहनों को संभालकर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?