न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी कर वरुण और मेधा पहुंचे स्वर्ण मंदिर, BB 19 के लिए इस हस्ती से चल रही बातचीत

वरुण धवन इन दिनों मल्टीस्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में वरुण के साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Aug 2025 9:06:46

2 News : ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी कर वरुण और मेधा पहुंचे स्वर्ण मंदिर, BB 19 के लिए इस हस्ती से चल रही बातचीत

वरुण धवन इन दिनों मल्टीस्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में वरुण के साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी सहित कई सितारे नजर आएंगे। इस बीच वरुण ने पंजाब में ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी कर ली। वे एक्ट्रेस मेधा राणा के साथ इस शेड्यूल की शूटिंग कर रहे थे, जो इस फिल्म में उनके अपोजिट हैं। इस मौके पर वरुण अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद आशीर्वाद लिया। इसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो वायरल हो रही है। वरुण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्वर्ण मंदिर जाते हुए एक फोटो साझा की।

वरुण ने कैप्शन में लिखा, “सतनाम श्री वाहे गुरु। एक यात्रा समाप्त हुई, बॉर्डर 2”. मेधा ने उनकी पोस्ट पर टिप्पणी की, “इस खूबसूरत यात्रा को देखने के लिए और इंतज़ार नहीं कर सकती! कमाल कर दिया वीडी।” मेधा ने इससे पहले पंजाब शेड्यूल की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, “इस सम्मान के लिए मैं ‘बॉर्डर 2’ की टीम की बहुत आभारी हूं। मुझ पर इतनी पवित्र चीज सौंपने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हर फ्रेम एक प्रार्थना जैसा लगता है, सेट पर हर पल उन लोगों के लिए एक गहरा नमन है जो निडर होकर जीने के लिए अपना सब कुछ त्याग देते हैं।”

इस फिल्म के जरिए मेधा अभिनय की दुनिया में कदम रख रही हैं। बता दें फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता की दमदार प्रोडक्शन टीम बना रही है। गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के साथ मिलकर प्रस्तुत और अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म एक शानदार सिनेमाई अनुभव प्रदान करते हुए प्रतिष्ठित मूल की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। यह साल 1997 की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है।

‘बिग बॉस’ के मेकर्स ने मशहूर रैपर रफ्तार से संपर्क साधा, जारी है बातचीत

सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही एक बार फिर से छोटे पर्दे पर धूम मचाने वाले हैं। कलर्स टीवी पर हर साल आने वाला सलमान के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 19वें सीजन का 24 अगस्त से आगाज होने जा रहा है। इससे पहले शो को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। खास तौर से कंटेस्टेंट्स के नाम जानने के लिए हर कोई बेकरार है। ऐसे में कई सेलेब्स को लेकर अटकलें जारी हैं। अब इस शो के लिए अप्रोच किए गए नए कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है। मशहूर रैपर रफ्तार को BB 19 का ऑफर मिला है।

शो से जुड़ी अपडेट देने वाले सोशल मीडिया हैंडल से पता चला है कि रफ्तार की शो में एंट्री हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रफ्तार को न सिर्फ अप्रोच किया गया है, बल्कि उनके और मेकर्स के बीच बातचीत भी चल रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो रफ्तार इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। बताया जा रहा है कि रफ्तार इस शो में दिलचस्पी रखते हैं। हालांकि अभी तक वो शो के लिए फाइनल नहीं हुए हैं। रफ्तार एक बार कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दें, तो फिर उनकी एंट्री कंफर्म हो जाएगी। इससे पहले भी ऐसी जानकारी सामने आई थी कि रफ्तार से संपर्क साधा गया है, लेकिन तब उन्होंने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था।

अब एक बार फिर उनका नाम उछल रहा है। इस बार पोजिटिव साइन मिल रहे हैं। इससे पहले रफ्तार को इसी साल करण जौहर के ओटीटी रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में भी देखा गया था। रफ्तार के साथ BB के लिए 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम शैलेश लोढ़ा, लता सभरवाल, आशीष विद्यार्थी, गौतमी कपूर, धीरज धूपर, अलीशा पंवार, मुनमुन दत्ता, अनीता हसनंदानी, कृष्णा श्रॉफ, कनिका मान, राज कुंद्रा, डेजी शाह, अर्शिफा खान, तनुश्री दत्ता, शरद मल्होत्रा, ममता कुलकर्णी, पारस कलनावत और मिकी मेकओवर के नाम भी सामने आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी