न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IND vs ENG टेस्ट सीरीज बराबर, WTC पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड से आगे निकाला भारत, जानिये कैसे?

भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में इंग्लैंड से ऊपर पहुंच गया है। ओवल टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को मात्र 6 रनों से हराकर न सिर्फ सीरीज बराबर की, बल्कि WTC की रैंकिंग में भी आगे निकल गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 05 Aug 2025 12:00:36

IND vs ENG टेस्ट सीरीज बराबर,  WTC पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड से आगे निकाला भारत, जानिये कैसे?

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की रोमांचक टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई, लेकिन इसके बाद भी भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में इंग्लैंड से ऊपर पहुंच गया है। ओवल टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को मात्र 6 रनों से हराकर न सिर्फ सीरीज बराबर की, बल्कि WTC की रैंकिंग में भी आगे निकल गया।

इस जीत के साथ भारत ने कुल 5 मैचों में 28 अंक हासिल किए हैं और उसका अंक प्रतिशत (PCT) 46.67% हो गया है। वहीं इंग्लैंड, जिसने बराबर मैच खेले हैं और 2 मैच जीते भी हैं, 26 अंकों और 43.33% PCT के साथ चौथे स्थान पर खिसक गया है। अंतर की असली वजह लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान इंग्लैंड पर धीमी ओवर गति के लिए आईसीसी द्वारा लगाए गए दो अंकों के जुर्माने को माना जा रहा है। यदि यह पेनल्टी नहीं लगती तो इंग्लैंड भारत के बराबर होता या संभवतः ऊपर।

ओवल टेस्ट की बात करें तो भारत की जीत बेहद नाटकीय रही। अंतिम दिन इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 35 रन चाहिए थे और उसके चार विकेट बाकी थे। लेकिन भारतीय गेंदबाजों खासकर मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाज़ी (5 विकेट) ने मैच का पासा पलट दिया और भारत ने रनों के लिहाज़ से अपनी सबसे कम अंतर की ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

वर्तमान WTC अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है, जिसने वेस्टइंडीज को 3-0 से हराकर 36 अंकों और 100% अंक प्रतिशत के साथ पहला स्थान हासिल किया है। श्रीलंका 16 अंकों और 66.67% PCT के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं बांग्लादेश 4 अंकों के साथ पांचवें और वेस्टइंडीज अब तक कोई मैच न जीत पाने के कारण अंतिम छठे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का इस चक्र का सफर अभी शुरू नहीं हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका