न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : धनश्री ने शेयर की पोस्ट तो फैंस लगा रहे यह अनुमान, 34 साल के इस एक्टर का पीलिया से हुआ निधन

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का इस साल की शुरुआत में तलाक हो गया था। उनकी शादी करीब 4 साल ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Aug 2025 8:03:30

2 News : धनश्री ने शेयर की पोस्ट तो फैंस लगा रहे यह अनुमान, 34 साल के इस एक्टर का पीलिया से हुआ निधन

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का इस साल की शुरुआत में तलाक हो गया था। उनकी शादी करीब 4 साल ही चली। हाल ही में चहल ने एक पॉडकास्ट में धनश्री के साथ रिलेशनशिप पर खुलकर बात की और उन्हें कई बातों के लिए गलत ठहराया। अब धनश्री ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसे लोग चहल के आरोपों से जोड़कर देख रहे हैं। धनश्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो डाली हैं और साथ में एक कैप्शन भी लिखा है जिसे देख अटकलें लगाई जा रही हैं। धनश्री इन दिनों दुबई दौरे पर हैं और काफी चिल दिख रही हैं। धनश्री ने मंदिर में दर्शन भी किए उस दौरान वो काफी शांत नजर आईं।

इसके बाद धनश्री मस्ती के मूड में दिखीं, वो कभी आइसक्रीम तो कभी पास्ता खाती नजर आईं। धनश्री ने लिखा, “दुबई में एक बार फिर, मानो जिंदगी भर का साथ...यहां पले-बढ़े होने से मुझे कई अनमोल यादें मिलीं और यह देखना कि शहर कितना विकसित हुआ है, यह बहुत अवास्तविक और दिल को छू लेने वाला था। इस खूबसूरत हिंदू मंदिर के दर्शन करना मेरे लिए एक यादगार अनुभव था। शांत, शक्तिशाली और यह याद दिलाता है कि यह शहर संस्कृति और समुदाय को अपनाने में कितनी दूर तक पहुंच गया है। इस विकास, जड़ों और फिर से जुड़ाव के लिए आभारी हूं।”

इस मैसेज से लग रहा है कि धनश्री जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और अब वह वर्तमान का आनंद ले रही हैं। धनश्री म्यूजिक वीडियो और दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी हैं। कुछ दिनों पहले चहल ने एक पॉडकास्ट के दौरान तलाक के वक्त की मनोदशा बताई थी कि वो समय उनके लिए आसान नहीं था और उनके जेहन में कई दफा सुसाइड जैसे ख्याल आए। वो सिर्फ 2 घंटे ही सो पाते थे और कई बार डर की वजह से उठ जाते थे। मुश्किल वक्त में परिवार के अलावा दोस्तों ने उनका काफी साथ दिया। धनश्री से तलाक के बाद से चहल का नाम आरजे महवश के साथ जुड़ रहा है। दोनों को कई दफा साथ देखा गया है, लेकिन उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी नहीं कहा है।

संतोष बलराज का बेंगलुरु के अस्पताल में चल रहा था इलाज, पिता थे मशहूर निर्माता

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद समाचार है। प्रतिभाशाली अभिनेता संतोष बलराज का 34 साल की उम्र में निधन हो गया। वे जॉन्डिस से जूझ रहे थे और बेंगलुरु के सागर अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज मंगलवार (5 अगस्त) सुबह उन्होंने आईसीयू में अंतिम सांस ली। संतोष मशहूर फिल्म निर्माता अनेकल बलराज के बेटे थे, जिन्होंने 2003 में दर्शन अभिनीत सुपरहिट फिल्म 'करिया' का निर्माण किया था। अनेकल का निधन साल 2022 में एक सड़क दुर्घटना में हो गया था।

संतोष अपने पीछे मां और छोटी बहन को छोड़ गए हैं। वे अविवाहित थे। संतोष ने साल 2009 में फिल्म 'केम्पा' से करिअर की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई। हालांकि उन्हें असली पहचान 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'गणपा' से मिली। इसके बाद साल 2017 में 'करिया 2' ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया। यह फिल्म उनके पिता की प्रोडक्शन कंपनी संतोष एंटरप्राइजेज के बैनर तले बनी थी। संतोष ने 'ओलविना ओले' (2012) और 'जन्म' (2013) जैसी फिल्मों में भी काम किया। साल 2024 में उनकी आखिरी फिल्म 'सत्यम' रिलीज हुई थी। वह सुमंत क्रांति की फिल्म 'बर्कली' में भी हैं, जो अभी रिलीज नहीं हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी