न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में, टेक महिंद्रा-इंफोसिस के शेयरों में नुकसान

मंगलवार, 5 अगस्त 2025 को भारतीय शेयर बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ही प्रमुख सूचकांक लाल निशान में खुले, जिससे निवेशकों के बीच सतर्कता का माहौल देखा गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 05 Aug 2025 11:18:16

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में, टेक महिंद्रा-इंफोसिस के शेयरों में नुकसान

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 5 अगस्त 2025 को भारतीय शेयर बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ही प्रमुख सूचकांक लाल निशान में खुले, जिससे निवेशकों के बीच सतर्कता का माहौल देखा गया। सोमवार को बाजार ने जहां मजबूती के साथ हरे निशान में शुरुआत की थी, वहीं मंगलवार को शुरुआती घंटे में ही प्रमुख स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली।

सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआती स्थिति

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 72.29 अंकों की गिरावट के साथ 80,946.43 पर खुला, जो 0.09% की गिरावट को दर्शाता है। एनएसई निफ्टी भी मामूली 2.50 अंकों की गिरावट के साथ 24,720.25 अंकों पर खुला। जबकि एक दिन पहले सोमवार को सेंसेक्स 165.92 अंकों की तेजी के साथ 80,765.83 और निफ्टी 30.70 अंकों की बढ़त के साथ 24,596.05 पर खुला था।

सेंसेक्स की 30 में से 14 कंपनियों ने दिखाई मजबूती

आज के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से केवल 14 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले, जबकि 16 कंपनियों के शेयर लाल निशान में रहे। वहीं निफ्टी 50 की 50 में से 26 कंपनियों ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की, जबकि 24 कंपनियों ने गिरावट दर्ज की।

अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप गेनर, इंफोसिस टॉप लूजर

सेंसेक्स की कंपनियों में आज अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे ज्यादा 0.65% की बढ़त के साथ खुले, जबकि टेक्नोलॉजी सेक्टर से जुड़ी इंफोसिस के शेयरों में 0.71% की गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह आज का सबसे बड़ा टॉप लूजर बन गया।

हरे निशान में खुले ये स्टॉक्स

भारती एयरटेल के शेयरों ने 0.62%, एटनरल ने 0.49%, एनटीपीसी ने 0.41%, टाइटन ने 0.40%, एसबीआई ने 0.40%, एचसीएल टेक ने 0.39%, कोटक महिंद्रा बैंक ने 0.34%, एशियन पेंट्स ने 0.33%, मारुति सुजुकी ने 0.31%, टाटा मोटर्स ने 0.24%, आईटीसी ने 0.16%, अडाणी पोर्ट्स ने 0.15% और बजाज फाइनेंस ने 0.07% की मजबूती के साथ शुरुआत की।

लाल निशान में डूबे ये स्टॉक्स

वहीं, टेक महिंद्रा ने 0.64%, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 0.60%, एक्सिस बैंक ने 0.42%, बजाज फिनसर्व ने 0.38%, टीसीएस ने 0.32%, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 0.30%, बीईएल ने 0.24%, हिंदुस्तान यूनिलीवर ने 0.20%, सन फार्मा ने 0.19%, ट्रेंट ने 0.17%, टाटा स्टील ने 0.16%, आईसीआईसीआई बैंक ने 0.14%, एचडीएफसी बैंक ने 0.11%, एलएंडटी ने 0.04% और पावरग्रिड ने 0.02% की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की।

बाजार की शुरुआत भले ही कमजोर रही हो, लेकिन आज के कारोबारी सत्र में निवेशकों की नजर कंपनियों के तिमाही नतीजों और वैश्विक संकेतों पर टिकी रहेगी। शुरुआती गिरावट के बावजूद कुछ चुनिंदा स्टॉक्स ने मजबूती दिखाई है जिससे दिनभर के कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत