न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SC की टिप्पणी पर प्रियंका गांधी ने किया पलटवार, सच्चा भारतीय कौन है, यह तय करने का अधिकार किसी को नहीं

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने न्यायपालिका के रुख़ पर खुलकर नाराज़गी जताई है। प्रियंका ने जोर देते हुए कहा है कि यह तय करना कि कौन सच्चा भारतीय है, न तो किसी संस्था का विशेषाधिकार है और न ही न्यायपालिका के अधिकार क्षेत्र में आता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 05 Aug 2025 11:54:17

SC की टिप्पणी पर प्रियंका गांधी ने किया पलटवार, सच्चा भारतीय कौन है, यह तय करने का अधिकार किसी को नहीं

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच 9 दिसंबर 2022 को हुई झड़प को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट की तल्ख़ प्रतिक्रिया सामने आने के बाद, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने न्यायपालिका के रुख़ पर खुलकर नाराज़गी जताई है। प्रियंका ने जोर देते हुए कहा है कि यह तय करना कि "कौन सच्चा भारतीय है", न तो किसी संस्था का विशेषाधिकार है और न ही न्यायपालिका के अधिकार क्षेत्र में आता है।

प्रियंका गांधी ने साफ कहा कि विपक्ष का यह कर्तव्य होता है कि वह सरकार से सवाल करे, विशेषकर तब जब बात देश की सुरक्षा और सीमाओं की हो। उन्होंने कहा, “मेरा भाई कभी भी भारतीय सेना के खिलाफ कुछ नहीं कह सकता। वह सेना का सर्वोच्च सम्मान करता है। लेकिन अगर कोई नेता सवाल उठाता है, तो उसे देशद्रोह के दायरे में नहीं गिना जाना चाहिए।”

यह प्रतिक्रिया उस समय आई जब सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी से तीखे सवाल पूछते हुए कहा कि यदि वह एक "सच्चे भारतीय" होते, तो चीन द्वारा 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय भूमि कब्जा किए जाने जैसे बयान सार्वजनिक रूप से नहीं देते। कोर्ट ने पूछा, “आपको यह जानकारी कैसे मिली? क्या आप उस क्षेत्र में मौजूद थे? क्या आपके पास कोई भरोसेमंद प्रमाण है?”

राहुल गांधी की यह टिप्पणी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान सामने आई थी, जिसमें उन्होंने चीन की घुसपैठ और तवांग सेक्टर में झड़प की चर्चा की थी। कोर्ट की टिप्पणी में यह भी शामिल था कि “सीमा पर जब संघर्ष चल रहा हो, तब इस तरह के बयान राष्ट्रहित के खिलाफ माने जा सकते हैं।”

सुनवाई के दौरान, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की अध्यक्षता वाली पीठ ने राहुल गांधी के वकील अभिषेक मनु सिंघवी से पूछा कि उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसी संवेदनशील टिप्पणी क्यों की, जबकि उसे संसद जैसे मंच पर भी उठाया जा सकता था। पीठ ने यह भी कहा कि अगर नेताओं को मीडिया में अपनी बात रखने की स्वतंत्रता नहीं मिली, तो यह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक स्थिति होगी, लेकिन जिम्मेदारियों की सीमा का ध्यान रखना भी आवश्यक है।

उधर, सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को उस मामले में आंशिक राहत दी है, जिसमें उनके खिलाफ लखनऊ की अदालत से समन जारी किया गया था। यह समन उस शिकायत के आधार पर जारी किया गया था, जिसे सीमा सड़क संगठन (BRO) के पूर्व महानिदेशक उदय शंकर श्रीवास्तव ने दर्ज कराया था। शिकायत में राहुल गांधी पर आरोप लगाया गया था कि उनकी टिप्पणी “झूठी, भ्रामक और सेना के मनोबल को गिराने वाली” है।

राहुल गांधी ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया है कि पूर्व-संज्ञान चरण में अभियुक्तों को नोटिस देना अनिवार्य किया जाए। इस पर कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता से जवाब मांगा है, साथ ही लखनऊ कोर्ट की कार्रवाई पर फिलहाल अंतरिम रोक भी लगा दी है।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर "विपक्ष की आवाज़ और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बनाम न्यायिक सीमा" की बहस को हवा दे दी है, जिसमें दोनों पक्ष अपनी-अपनी संवैधानिक भूमिकाओं की व्याख्या कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर