न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खड़गे द्वारा बुलाई गई इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होंगे नीतीश कुमार, टूटने के मिले संकेत

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से बुलाई गई इंडिया गठबंधन की 6 दिसम्बर को होने वाली बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं होंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 05 Dec 2023 1:39:16

खड़गे द्वारा बुलाई गई इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं होंगे नीतीश कुमार, टूटने के मिले संकेत

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से बुलाई गई इंडिया गठबंधन की 6 दिसम्बर को होने वाली बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं होंगे। नीतीश कुमार से पहले पश्चिम बंगाल की मख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी गठबंधन की बैठक से किनारा कर चुके हैं। गौरतलब है कि इंडिया गठबंधन को बनाने और पूरे विपक्ष को एक मंच पर लाने का काम जनता दल यूनाइटेड के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सतत प्रयासों से ही सम्भव हो पाया है।

नीतीश की न लालू की हां

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने अब लोकसभा चुनाव पर फोकस करना शुरु कर दिया है। चुनाव की वजह से पिछले दो महीने से गठबंधन की बैठक नहीं हो पाई थी। वहीं, चुनाव नतीजें वाले दिन ही कांग्रेस ने 6 दिसंबर को बैठक बुलाने का ऐलान किया था। वहीं, अब ऐसे में सूत्र बता रहे हैं कि सीएम नीतीश कुमार इस बैठक में शामिल नहीं होंगे।

हालांकि उनकी पार्टी की तरफ से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा इस बैठक शामिल होंगे। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल की ओर से पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव शामिल होंगे।

जदयू ने दिया खराब स्वास्थय का हवाला

नीतीश कुमार के बैठक में शामिल न होने को लेकर जदयू की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है। हालांकि, जदयू के नेता का कहना है कि सीएम नीतीश कुमार को डॉक्टर ने आराम करने की सलाह दी है। उन्हें वायरल बुखार हुआ था। इनदिनों उनकी तबीयत ठीक नहीं है। इसलिए वह बैठक में शामिल नहीं होंगे।

वहीं, 3 दिसंबर को कांग्रेस जब तीन राज्यों में चुनाव हार गई तो जदयू की प्रतिक्रिया सामने आई थी। जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा था कि यह नतीजे बेहतर भी हो सकते थे। इसको इंडी गठबंधन (I.N.D.I.A.) से मत जोड़िये। इंडी गठबंधन चुनाव में कहीं नहीं था। लिहाजा यह भाजपा की जीत और कांग्रेस की हार है।

कांग्रेस के रवैये से कई सहयोगी खफा

ज्ञातव्य है कि जैसे ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का ऐलान हुआ कांग्रेस का रवैया पूरी तरह से बदल गया। पार्टी ने मध्य प्रदेश में अखिलेश यादव के कहने पर भी टिकट नहीं दिया। वहीं, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसी सहयोगी को साथ लेना जरूरी नहीं समझा न ही अपने प्रचार में किसी गठबंधन के सहयोगी के नेता को प्रचार के लिए बुलाया। ऐसे में अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने अपनी नाराजगी खुल कर जाहिर करने के साथ ही इंडिया गठबंधन से निकलने के भी संकेत दे दिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स