न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निशिकांत दुबे ने बताया क्यों चाहिए भाजपा-एनडीए को लोकसभा में 400 सीटें, संविधान बदलने के लिए नहीं, POK. . . . .

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान आम जनता को एक नया नारा दिया अबकी बार 400 पार। इस नारे को लेकर कई प्रकार के कयास लगाये जाते रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 23 May 2024 4:17:03

निशिकांत दुबे ने बताया क्यों चाहिए भाजपा-एनडीए को लोकसभा में 400 सीटें, संविधान बदलने के लिए नहीं, POK. . . . .

नई दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान आम जनता को एक नया नारा दिया अबकी बार 400 पार। इस नारे को लेकर कई प्रकार के कयास लगाये जाते रहे हैं। विपक्ष द्वारा कहा गया कि भाजपा संसद में 400 से ज्यादा सीटें इसलिए चाहती है, ताकि वह संविधान में बदलाव ला सके। देश में लागू आरक्षण को खत्म किया जा सके। अब भाजपा के झारखण्ड की गोड्‌डा लोकसभा सीट से प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने स्पष्ट किया है कि भाजपा ने क्योंकर अबकी बार 400 पार का नारा दिया है।

हालांकि भाजपा ने इस चुनाव में अपने लिए 370 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, जबकि एनडीए के लिए 400 सीटों का टारगेट सेट किया गया है। पार्टी की तरफ से नारा दिया गया है कि अबकी बार 400 पार। भाजपा-एनडीए के नेता हर रैली में ये नारा दे रहे हैं।

वहीं, अब झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और पार्टी नेता निशिकांत दुबे ने बताया है कि आखिर उनके दल को 400 सीटों की जरूरत क्यों है। निशिकांत दुबे का कहना है कि एनडीए-भाजपा को 400 सीटें चाहिए, ताकि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को भारत में मिलाया जा सके। निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा, "राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन/ भाजपा को 400 लोकसभा की सीट पाकिस्तान के कब्जे में स्थित जम्मू-कश्मीर के हिस्से को भारत में लाने के लिए आवश्यक है।"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुछ हफ्ते पहले मध्य प्रदेश के रतलाम में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा नेता संविधान बदलने के लिए 400 सीटों का नारा लगा रहे हैं। उन्होंने कहा था, "भाजपा नेताओं ने साफ कहा है कि अगर वे सत्ता में आते हैं तो संविधान को किनारे कर देंगे। यही वजह है कि उन्होंने 400 पार का नारा दिया है। भाजपा नेता कह रहे हैं कि वे आरक्षण छीनने वाले हैं।" राहुल ने वादा किया था कि वह आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा को भी बढ़ाएंगे।

वहीं, प्रधानमंत्री साफ कर चुके हैं कि वह संविधान की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान भी दे देंगे। इंडिया टुडे को दिए एक साक्षात्कार में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने खुद ही संविधान पर हमला किया था। वह समय अब जा चुका है। यही वजह है कि मैं आज कहता हूं कि जब तक मोदी जीवित है, मैं इस संविधान के लिए लड़ूंगा और यहां तक कि अपने जीवन का बलिदान भी दे दूंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आम आदमी पार्टी का बड़ा फैसला, राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल बने राज्यसभा के डिप्टी लीडर
आम आदमी पार्टी का बड़ा फैसला, राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल बने राज्यसभा के डिप्टी लीडर
ट्रंप कब करेंगे Iran पर बड़ा हमला? महायुद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताई संभावित टाइमिंग
ट्रंप कब करेंगे Iran पर बड़ा हमला? महायुद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताई संभावित टाइमिंग
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
गाजियाबाद: मुस्लिम छात्रा से शादी करने वाले हिंदू शिक्षक की ससुरालवालों ने कर दी हत्या, मां बनने वाली थी पत्नी
गाजियाबाद: मुस्लिम छात्रा से शादी करने वाले हिंदू शिक्षक की ससुरालवालों ने कर दी हत्या, मां बनने वाली थी पत्नी
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
एक महीने तक सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने के फायदे,जानें क्यों बनाएं इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा
एक महीने तक सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने के फायदे,जानें क्यों बनाएं इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा
LSG vs DC: Rishabh Pant का किस्मत ने नहीं दिया साथ, रन-आउट पर फूटा गुस्सा; ओपनिंग में रहे नाकाम
LSG vs DC: Rishabh Pant का किस्मत ने नहीं दिया साथ, रन-आउट पर फूटा गुस्सा; ओपनिंग में रहे नाकाम
CSK फैंस के लिए राहत भरी खबर, MS Dhoni ने नेट्स में की वापसी; VIDEO हुआ वायरल
CSK फैंस के लिए राहत भरी खबर, MS Dhoni ने नेट्स में की वापसी; VIDEO हुआ वायरल
Delhi Capitals ने राजस्थान रॉयल्स को पछाड़ा, IPL इतिहास में 19वीं बार किया कमाल; Mumbai Indians अब भी सबसे आगे
Delhi Capitals ने राजस्थान रॉयल्स को पछाड़ा, IPL इतिहास में 19वीं बार किया कमाल; Mumbai Indians अब भी सबसे आगे
ऋषभ पंत की एक गलती पड़ी भारी, आखिर किसने लिया था यह चौंकाने वाला फैसला?
ऋषभ पंत की एक गलती पड़ी भारी, आखिर किसने लिया था यह चौंकाने वाला फैसला?