न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बैंकिंग शेयरों में मजबूती से पहली बार 21600 के पार हुआ निफ्टी

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को बढ़िया तेजी दिख रही है। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी लगातार हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Dec 2023 2:04:13

बैंकिंग शेयरों में मजबूती से पहली बार 21600 के पार हुआ निफ्टी

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को बढ़िया तेजी दिख रही है। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी लगातार हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी एक बार फिर अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान निफ्टी अपने नए ऑल टाइम हाई 21,603.40 के स्तर पर पहुंच गया। फिलहाल यह 21,589 के लेवल पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में हिंडाल्को के शेयर सबसे ज्यादा 3.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 602.65 रुपये के भाव पर कारोबार करते दिखे। टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एसबीआई लाइफ और इंडसइंड बैंक के शेयरों में भी बढ़िया मजबूती दिखी।

वैश्विक बाजारों में बढ़त के बाद बैंकिंग, ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों में मजबूती के बल पर बुधवार को भी भारतीय शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। निफ्टी पहली बार 21,600 के लेवल पर पर करने में सफल रहा। सुबह 12 बजकर 15 मिनट पर निफ्टी 141 अंकों या 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,582 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर, सेंसेक्स 482 अंकों या 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,819.10 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड और टाटा मोटर्स के शेयर एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे। जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस, टाटा स्टील और एलएंडटी के शेयर भी बुधवार को बढ़त के साथ खुले। इस दौरान केवल एचडीएफसी बैक और सन फार्मा के शेयरों में लाल निशान पर शुरुआत हुई। बुधवार के कारोबार के दौरान अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में पीएफसी कंसल्टिंग की ओर से हलवाड ट्रांसमिशन के एसपीवी (स्पेशल पर्पस व्हीकल) के अधिग्रहण के लिए एलओआई (लेटर ऑफ इंटेंट) मिलने के बाद चार प्रतिशत की बढ़त आई।

वहीं सरकारी स्वामित्व वाले एसजेवीएन के शेयरों में भी 4.4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। सेक्टरवार बात करें निफ्टी मेटल के शेयर 0.64% उछले। निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.6% उछला। निफ्टी बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, रियल्टी और फर्मा सेक्टर के शेयर भी बढ़त के साथ खुले। व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप 100 में 0.54% का उछाल आया जबकि स्मॉलकैप 100 0.7 प्रतिशत चढ़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स