न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हीट वेव, रेड अलर्ट की सूचना के मध्य शुरू होने जा रहा है नौतपा, 25 मई से 9 दिन आग उगलेगी धरती

सूर्य देव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा का प्रारंभ हो जाता है। नौतपा में सूर्योदय से सूर्यास्त तक बेहद गर्म हवाएँ चलती हैं, लू का खतरा मंडराता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 23 May 2024 4:16:59

हीट वेव, रेड अलर्ट की सूचना के मध्य शुरू होने जा रहा है नौतपा, 25 मई से 9 दिन आग उगलेगी धरती

नई दिल्ली। पिछले एक सप्ताह से ज्यादा समय से जारी गर्मी का दौर अभी थमा भी नहीं है कि अब ज्येष्ठ माह में गर्मी का विकराल रूप देखने को मिल सकता है। मई के महीने से ज्यादा गर्मी ज्येष्ठ माह (मई-जून) में पड़ती है। ज्येष्ठ माह के शुरूआती नौ दिनों को नौतपा के नाम से जाना जाता है। इस दौरान सूर्य अपने सबसे ताकतवर रूप में होते हैं। धरती से आग उगलती है।

सूर्य देव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा का प्रारंभ हो जाता है। नौतपा में सूर्योदय से सूर्यास्त तक बेहद गर्म हवाएँ चलती हैं, लू का खतरा मंडराता है। इस बार सूर्य देव 25 मई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। नौतपा 25 मई से शुरू होगा। नौतपा की अवधि 25 मई से 2 जून तक है। इस अवधि में प्रचंड गर्मी पड़ेगी।

ज्योतिषी गणनाओं के अनुसार सूर्य देव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर नौतपा काल की शुरुआत हो जाती है। नौतपा के शुरू होने के 9 दिनों तक धरती पर भीषण गर्मी का प्रकोप होता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शनिवार, 25 मई 2024 को प्रातः 3:16 बजे से नौतपा काल की शुरुआत हो रही है। सूर्यदेव एक नक्षत्र में अधिकतम 15 दिनों तक रहते हैं, शनिवार, 8 जून 2024 को रात 1:06 बजे तक सूर्य रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे।

रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही सूर्य और धरती के बीच की दूरी बेहद कम हो जाती है। सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं तो इस बीच तापमान सबसे ज्यादा होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोहिणी नक्षत्र का अधिपति ग्रह चंद्रमा ही है, जो शीतलता का प्रतीक है। लेकिन जब सूर्य चंद्रमा के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तो सूर्य चंद्रमा के इस नक्षत्र को भी अपने प्रभाव में ले लेता है इससे चंद्रमा का प्रभाव भी कम हो जाता है।

इस साल 2024 में नौतपा के दौरान शनि वक्री अवस्था में रहेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ग्रहों की स्थिति इस बार नौतपा में तेज हवा, बवंडर और बारिश का संकेत दे रही है। नौतपा के आखिरी 2 दिनों में आंधी-बारिश की संभावनाएं हैं।

नौतपा में सूर्य प्रचंड रूप में रहते हैं। इस दौरान सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें। लोगों को ठंडी चीजें जैसे पानी, शरबत, रसदार फल, छाता, नींबू पानी, छाछ, दही, सत्तू आदि का दान करें। इससे सूर्य की कृपा प्राप्त होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी