Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ममता बनर्जी पर विवादित टिप्पणी करने के बाद घिरे दिलीप घोष, बीजेपी अध्यक्ष ने नोटिस भेजकर मांगा जवाब

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक नोटिस जारी कर बंगाल भाजपा नेता दिलीप घोष से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उनकी विवादास्पद टिप्पणी पर स्पष्टीकरण मांगा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Mar 2024 12:52:38

ममता बनर्जी पर विवादित टिप्पणी करने के बाद घिरे दिलीप घोष, बीजेपी अध्यक्ष ने नोटिस भेजकर मांगा जवाब

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक नोटिस जारी कर बंगाल भाजपा नेता दिलीप घोष से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उनकी विवादास्पद टिप्पणी पर स्पष्टीकरण मांगा है। भाजपा ने पत्र लिखकर कहा है कि दिलीप घोष की टिप्पणी अशोभनीय, असंसदीय और पार्टी की परंपरा के खिलाफ है। एएनआई ने बताया कि पार्टी इस तरह की टिप्पणियों की कड़ी निंदा करती है।

नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए, दिलीप घोष ने संवाददाताओं से कहा कि यह पहली बार नहीं है कि उन्हें अपने बयान पर विवाद का सामना करना पड़ा है, "क्योंकि मैं उन लोगों के सामने बोलता हूं जो अन्याय करते हैं"।

ममता बनर्जी पर की गई दिलीप घोष की टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया। इस पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पलटवार करते हुए कहा कि यह टिप्पणी भाजपा के डीएनए को दर्शाती है। टीएमसी ने इस वीडियो को लेकर घोष के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उन्होंने आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन किया है।

भाजपा नेता ने कहा, "पार्टी समेत कई लोगों ने कहा कि मैंने असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया, अगर ऐसा है तो मैं इस पर दुख व्यक्त करता हूं...मैं नोटिस का आधिकारिक जवाब दूंगा।"

दुर्गापुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए, भाजपा सांसद ने कहा कि ममता बनर्जी जहां भी जाती हैं, वह खुद को उस राज्य की बेटी कहती हैं, और "उन्हें अपने पिता की पहचान करनी चाहिए"।
चुनाव संहिता के तहत धारा का हवाला देते हुए, जिसमें कहा गया है कि किसी भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार को किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहिए या ऐसा कोई बयान नहीं देना चाहिए जो किसी व्यक्ति के निजी जीवन पर हमला हो या ऐसे बयान जो दुर्भावनापूर्ण हों या शालीनता और नैतिकता को ठेस पहुंचाएं। टीएमसी ने चुनाव आयोग से दिलीप घोष के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह किया।

पश्चिम बंगाल की महिला एवं बाल विकास मंत्री शशि पांजा ने घोष से माफी की मांग की और कहा कि यह टिप्पणियां भाजपा के डीएनए को दर्शाती हैं।

शशि पांजा ने कहा, ‘‘उन्हें तुरंत माफी मांगनी चाहिए। यह टिप्पणियां भाजपा खेमे के डीएनए को दर्शाती हैं, जिससे भाजपा की स्त्रीद्वेषी मानसिकता की बू आती है। निर्वाचन आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए। ’’

टीएमसी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिलीप घोष राजनीतिक नेतृत्व के नाम पर कलंक हैं! मां दुर्गा की वंशावली को चुनौती देने से लेकर अब श्रीमती ममता बनर्जी की वंशावली पर सवाल उठाने तक। वह नैतिक दिवालियापन की सबसे गंदी गहराइयों में डूब गए हैं। एक बात बिल्कुल स्पष्ट है: घोष के मन में बंगाल की महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है, चाहे वह हिंदू धर्म की प्रतिष्ठित देवी हों या भारत की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री हों।’’

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका