न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में बढ़ता ब्लैक फंगस, अब तक मिले करीब 5500 मरीज; 126 की हो चुकी मौत

अब तक देश भर में म्यूकर माइकोसिस के करीब 5500 मरीज सामने आ चुके है वहीं, 126 मौतें भी हो चुकी है। अब तक सात राज्यों ने इस संक्रमण को महामारी घोषित कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 May 2021 9:48:32

देश में बढ़ता ब्लैक फंगस, अब तक मिले करीब 5500 मरीज; 126 की हो चुकी मौत

भारत में म्यूकर माइकोसिस (Mucormycosis) यानी ब्लैक फंगस (Black Fungus) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को अहम निर्देश देते हुए कहा था कि ब्लैक फंगस को महामारी कानून के तहत अधिसूचित करें और सभी मामले केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को रिपोर्ट करें।

आपको बता दे, अब तक देश भर में म्यूकर माइकोसिस के करीब 5500 मरीज सामने आ चुके है वहीं, 126 मौतें भी हो चुकी है। अब तक 7 राज्यों ने इस संक्रमण को महामारी घोषित कर दिया है।

हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कई राज्य इस बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाले लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी की कमी का सामना कर रहे हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली, तेलंगाना, ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गोवा, गुजरात, कर्नाटक और केरल जैसे कम से कम 10 राज्यों ने कहा है कि उनके यहां दवा खत्म हो चुकी है या स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है। इनमें से कुछ राज्यों ने कहा है कि निजी फार्मेसी में भी कोई स्टॉक नहीं है।

महाराष्ट्र अप्रैल की शुरुआत से ही लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी की कमी से जूझ रहा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, 'राज्य के 1.50 लाख वायल्स की जरूरत है, लेकिन केंद्र की तरफ से केवल 16000 वायल प्राप्त हुए हैं।' राज्य सरकार ने दवा की खरीदी के लिए ग्लोबल टेंडर जारी कर दिया है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने राज्यों को पत्र लिखकर कहा है कि सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों को ब्लैक फंगस के स्‍क्रीनिंग, डायग्नोसिस और मैनेजमेंट के मंत्रालय और आईसीएमआर की ओर से जारी दिशा-निर्देश का पालन कराया जाए। इसके साथ म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) को महामारी रोग अधिनियम 1897 के तहत एक अधिसूचित बीमारी घोषित किया जाए।

90 मौत महाराष्ट्र में

मौतों के लिहाज से महाराष्ट्र (Maharashtra) टॉप पर बना हुआ है। यहां, अब तक 90 लोगों की ब्लैक फंगस से मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में अब तक ब्लैक फंगस के 1500 मरीज मिल चुके है।

इसके अलावा हरियाणा में यह आंकड़ा 14 और उत्तर प्रदेश में 8 पर है। सभी 8 मरीजों की मौत राजधानी लखनऊ में ही हुई।

हाल ही में बिहार के पटना में ब्लैक के बाद अब व्हाइट फंगस के मरीज भी मिले हैं। व्हाइट फंगस ब्लैक के मुकाबले ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है।

ब्लैक फंगस से झारखंड में 4, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में 2-2 मरीजों की मौत हो चुकी है।

इसके अलावा बिहार, असम, ओडिशा और गोवा में 1-1 मौत हुई। फिलहाल कुछ राज्यों ने अभी तक म्यूकरमाइकोसिस के मामलों और मौतों पर आंकड़े नहीं जुटाए हैं।

गुरुवार को गुजरात ने भी इस बीमारी को महामारी घोषित कर दिया है। इससे पहले राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना ने इसे महामारी बीमारी घोषित किया है। इसके बाद अब इन राज्यों में म्यूकरमाइकोसिस के हर मामले को राज्य सरकार की जानकारी में लाना जरूरी हो गया है।

क्‍या हैं म्यूकोरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस ?

म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस म्यूकरमाइसेल्स नाम की फंफूद से पनपता है। ये मिट्टी, पेड़ों और सड़ते हुए जैविक पदार्थों में पाई जाती है। अगर आप मिट्टी में काम कर रहे हैं, बागवानी कर रहे हैं तो इसे आसानी से बाहर से घर में ला सकते हैं।

हालांकि, ये घर में भी मिलती है। सड़ती हुई ब्रेड और फलों में भी ब्लैक फंगस हो सकती है। ये एयरकंडीशनर के ड्रिप पैन में भी हो सकती है। यानी ये हमारे आसपास हर जगह है। यह फंगस भारत में उन कोरोना मरीजों में जिनका इलाज चल रहा है, या जो संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

मरीजों में ब्लैक फंगस का संक्रमण बेहद खतरनाक है, क्योंकि इसकी चपेट में आए करीब 50% मरीजों की जान चली गई है। इस फंगस के निशाने पर वो लोग बन रहे हैं, जिनका इम्युन सिस्टम कमजोर है। इस कमजोर इम्युनिटी की वजह अनियंत्रित डायबिटीज, स्टेरॉयड्स का इस्तेमाल और कीमियोथैरेपी भी हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
RO पानी का TDS कितना होना चाहिए? 50, 100 या 300, जानें क्या कहते हैं मानक
RO पानी का TDS कितना होना चाहिए? 50, 100 या 300, जानें क्या कहते हैं मानक
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब