न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धोनी से धोखाधड़ी करने वाले मिहिर दिवाकर नोएडा से गिरफ्तार, जयपुर रवाना किया

महेन्द्र सिंह धोनी से धोखाधड़ी के आरोप के बाद उनके पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 11 Apr 2024 3:03:33

धोनी से धोखाधड़ी करने वाले मिहिर दिवाकर नोएडा से गिरफ्तार, जयपुर रवाना किया

नई दिल्ली। महेन्द्र सिंह धोनी से धोखाधड़ी के आरोप के बाद उनके पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि धोनी ने मिहिर दिवाकर के खिलाफ 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था, जिसमें ये कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मिहिर दिवाकर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420, 467, 468, 471 और 120बी के तहत ये कार्रवाई की है।

एमएस धोनी फिलहाल आईपीएल में सीएसके के लिए खेल रहे हैं। धोनी ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वाश के खिलाफ रांची की अदालत में आपराधिक मामला दायर किया था। उन्होंने मिहिर दिवाकर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। शिकायत के अनुसार, दिवाकर ने जयपुर में एमएस धोनी के नाम से क्रिकेट एकेडमी खोलने के लिए डील की थी। हालांकि 15 अगस्त 2021 को एमएस धोनी ने मिहिर दिवाकर और सौम्या दास की कंपनी अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौते को खत्म कर लिया था।

विधि एसोसिएट्स के माध्यम से एमएस धोनी का प्रतिनिधित्व करने वाले दयानंद सिंह ने दावा किया था कि अरका स्पोर्ट्स ने उन्हें धोखा दिया, जिसके कारण धोनी को 15 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। धोनी के दोस्त सिमंत लोहानी, जिन्हें चित्तू के नाम से जाना जाता है, उन्होंने भी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि अरका स्पोर्ट्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बाद मिहिर दिवाकर ने उन्हें धमकी दी और दुर्व्यवहार किया।

एमएस धोनी ने आरोप लगाया है कि समझौता खत्म करने के बाद भी दिवाकर ने उनके नाम का इस्तेमाल करना जारी रखा। इसके चलते एमएस धोनी संग 15 करोड़ रुपऐ से अधिक की कथित रूप से धोखाधड़ी की गई। अब इस मामले में मिहिर दिवाकर को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया और फिर जयपुर रवाना किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग

सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता

पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा

अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा

10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?

'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल

डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी

पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे

फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी