न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

औंधे मुँह गिरा मिडकैप और स्मॉलकैप, निवेशकों को लगी 10.50 लाख करोड़ से ज्यादा की चपत

सेंसेक्स 700 अंक से अधिक गिरकर 73,000 के स्तर से नीचे पहुंच गया, जबकि निफ्टी आज (13 मार्च) 1% से अधिक गिर गया। यह दिसंबर 2022 के बाद से स्मॉलकैप इंडेक्स के लिए सबसे खराब एक दिन की गिरावट थी, जिसमें 5% की गिरावट आई, जबकि मिडकैप में 3% की गिरावट आई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 13 Mar 2024 2:46:12

औंधे मुँह गिरा मिडकैप और स्मॉलकैप, निवेशकों को लगी 10.50 लाख करोड़ से ज्यादा की चपत

नई दिल्ली। सेंसेक्स 700 अंक से अधिक गिरकर 73,000 के स्तर से नीचे पहुंच गया, जबकि निफ्टी आज (13 मार्च) 1% से अधिक गिर गया। यह दिसंबर 2022 के बाद से स्मॉलकैप इंडेक्स के लिए सबसे खराब एक दिन की गिरावट थी, जिसमें 5% की गिरावट आई, जबकि मिडकैप में 3% की गिरावट आई। माइक्रोकैप और एसएमई स्टॉक सूचकांक लगभग 5% गिरे। इसके साथ, बीएसई-सूचीबद्ध सभी शेयरों का बाजार पूंजीकरण ₹12 लाख करोड़ कम हो गया और वर्तमान में ₹374 लाख करोड़ है।

बुधवार के कारोबारी सत्र में एक बार मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स औंधे मुंह जा गिरा है। निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 1730 अंक या 3.61 फीसदी के करीब गिरकर ट्रेड कर रहा है, तो निफ्टी का स्मॉलकैप इंडेक्स 676 अंक या 4.50 फीसदी नीचे गिरकर ट्रेड कर रहा है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1824 और मिडकैप इंड़ेक्स 1382 अंक नीचे गिरकर कारोबार कर रहा है। सेबी चीफ के मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में बबल के बयान के बाद से ही इन सेक्टर्स के स्टॉक्स गिरते जा रहे हैं।

बाजार में गिरावट की सुनामी के चलते निवेशकों को 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान बाजार खुलने के पहले ही तीन घंटे के भीतर उठाना पड़ा है। बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप गिरकर 374.79 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है जो पिछले कारोबारी सत्र में 385.57 लाख करोड़ रुपये रहा था। आज के ट्रेड में निवेशकों को करीब 10.78 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।

सेंसेक्स - निफ्टी में भी गिरावट

स्मॉलकैप और मिडकैप में सुबह से गिरावट थी लेकिन दिन बढ़ने के साथ ही बड़े या लार्ज कैप स्टॉक्स भी गिरावट के जद में आ गए। बीएसई सेंसेक्स 510 और निफ्टी 213 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी का नेक्स्ट 50 इंडेक्स 1854 अंक नीचे गिरकर ट्रेड कर रहा है। सेक्टर्स में एनर्जी स्टॉक्स का इंडेक्स 1657 अंक नीचे गिरकर कारोबार कर रहा है। सरकारी कंपनियों का इंडेक्स निफ्टी पीएसई 5.72 फीसदी या 531 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स भी 3.61 फीसदी गिरकर ट्रेड कर रहा है। सरकारी बैंकों के स्टॉक्स की जमकर पिटाई हुई है।

पीएसयू स्टॉक्स की पिटाई

चढ़ने गिरने वाले शेयरों पर नजर डालें तो नाल्को 7.98 फीसदी, वोडाफोन आइडिया 7.66 फीसदी, पावर फाइनेंस 6.77 फीसदी, हिंदुस्तान एरोनैटिक्स 6.93 फीसदी गिरकर ट्रेड कर रहा है, जबकि आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
संसद मार्च के दौरान हंगामा, पुलिस ने भीड़ को रोका; लाठीचार्ज और पथराव की चर्चा के बीच वीडियो वायरल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स