न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दक्षिण से सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी, शहरी और बनिया ब्राह्मण पार्टी नहीं राष्ट्रीय पार्टी है भाजपा: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि भाजपा को दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी। इसके अलावा उन्होंने एक बार फिर से दोहराया कि एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें हासिल होंगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 20 May 2024 2:53:57

दक्षिण से सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी, शहरी और बनिया ब्राह्मण पार्टी नहीं राष्ट्रीय पार्टी है भाजपा: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि भाजपा को दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी। इसके अलावा उन्होंने एक बार फिर से दोहराया कि एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें हासिल होंगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी रणनीति पूरे देश के लिए एक जैसी ही है। फिर एक बार मोदी सरकार और चार जून 400 पार।

यह बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार रात को PTI को दिए अपने एक साक्षात्कार में कही। उन्होंने कहा कि हम इस बार वह मिथक तोड़ देंगे, जिसमें कहा जाता रहा है कि भाजपा की दक्षिण भारत के राज्यों में कोई ज्यादा ताकत नहीं है। आप 2019 के चुनाव को ही देखिए। भाजपा दक्षिण भारत में सबसे बड़ी पार्टी थी। इस बार भी हम कहते हैं कि ऐसा ही होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि हम चुनाव में दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा सीटें जीतेंगे और मार्जिन भी पिछली बार के मुकाबले अधिक होगा। हम पूरे क्षेत्र में देखेंगे कि भाजपा के वोट शेयर और सीट शेयर दोनों में इजाफा हुआ है। देश की कुल 543 लोकसभा सीटों में से 131 दक्षिण भारत के राज्यों से आती हैं। भाजपा के कुल 29 लोकसभा सांसद यहां से हैं। हम पूर्वी भारत में भी बड़ी सफलता पाएंगे। इसी के चलते दिल्ली से लेकर भुवनेश्वर और कोलकाता तक बहुत से लोगों की नींद उड़ गई है।

कई राज्यों में नहीं खुलेगा कांग्रेस का खाता

उन्होंने कहा कि जनता का हमें इतना आशीर्वाद मिल रहा है कि रिकॉर्ड तोड़ देंगे। हम पूरे देश में पहले से ज्यादा सीट लाएंगे। खासतौर पर पूर्वी और दक्षिणी भारत में ऐसा होगा। NDA तो 400 पार कर ही जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब तक जिन चरणों में वोटिंग हुई है, उनके विश्लेषण से पता चलता है कि एनडीए मुख्य धुरी रहा है, जबकि कांग्रेस अपने गठबंधन के बाद भी कई राज्यों में खाता तक नहीं खोलने जा रही। पहले ही दिन से भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है। अपनी भौगोलिक स्थिति के चलते ही नहीं बल्कि वैचारिक आधार की वजह से भी हम राष्ट्रीय दल हैं।

कभी भाजपा को शहरी और बनिया ब्राह्मण पार्टी बताया गया

मोदी ने कहा कि हमने 400 की बात की थी। अब तक 4 राउंड हो चुके हैं और हमारा इस लक्ष्य पर भरोसा और मजबूत हो गया है। पीएम मोदी ने कहा कि यह एक नैरेटिव फैलाया जाता रहा है कि भाजपा शहरों की पार्टी है और दक्षिण भारत में कमजोर है। ऐसे ही तमाम नैरेटिव आए थे, जिन्हें हमने गलत साबित किया है। एक नैरेटिव हुआ करता था कि भाजपा पुरुष केंद्रित है, उत्तर भारत में ही पकड़ रखती है और बनिया ब्राह्मण पार्टी है। देश में एक ईकोसिस्टम है, जो इस तरह की अफवाहें फैलाया करता है। ऐसा ही एक भ्रम दलित वर्ग को लेकर फैलाया गया। वहीं सच यह है कि सबसे ज्यादा दलित, आदिवासी सांसद तो हमारी ही पार्टी के हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी