न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कार बिक्री में फिर छायी मारुति सुजुकी, इन ब्रांड्स की कारों को छोड़ा पीछे

ई 2024 में किस ब्रांड की गाड़ियों को आम जनता ने सर्वाधिक तादाद में खरीदा इसकी मासिक सेल्स रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट के साथ ही यह भी सामने आ गया है कि कारों के ब्रांड के साथ उनके कितने यूनिट मॉडल्स की बिक्री हुई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 10 Jun 2024 2:57:52

कार बिक्री में फिर छायी मारुति सुजुकी, इन ब्रांड्स की कारों को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। मई 2024 में किस ब्रांड की गाड़ियों को आम जनता ने सर्वाधिक तादाद में खरीदा इसकी मासिक सेल्स रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट के साथ ही यह भी सामने आ गया है कि कारों के ब्रांड के साथ उनके कितने यूनिट मॉडल्स की बिक्री हुई है। गौरतलब है कि हर चापहिया वाहन कम्पनी अपने ब्रांड को दूसरी कम्पनियों के ब्रांड से आगे निकालने का प्रयास करती रहती हैं। इसके लिए वे खरीददारों को कई प्रकार के ऑफर भी देते हैं, जिससे गाड़ियों की बिक्री पर बड़ा असर पड़ता है।

मारुति सुजुकी

मई 2024 की सेल्स रिपोर्ट में जिन 3 कार निर्माता कम्पनियों ने स्वयं को टॉप 3 की पोजिशन में रखने में सफलता प्राप्त है उनमें मारुति सुजुकी पहली पायदान पर, हुंडई दूसरे पायदान पर और टाटा मोटर्स तीसरी पायदान पर हैं। इन तीनों कार निर्माता कंपनी में मारुति सुजुकी की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते माह अप्रैल के मुकाबले मारुति कंपनी की सेल में 4.4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

मारुति सुजुकी ने अप्रैल 2024 में 1,37,952 यूनिट्स की सेल की थी। वहीं मई 2024 में इस सेल में 4.4 फीसदी की बढ़त हासिल करने के साथ ही 1,44,002 यूनिट्स की सेल हुई है। मई 2023 के मुकाबले एक साल बाद इस सेल में मामूली 0.2 फीसदी की ही बढ़त देखी जा सकती है। मई 2023 में मारुति ने 48,601 यूनिट्स की सेल की थी।

हुंडई

मई 2024 की सेल्स रिपोर्ट कार निर्माता कंपनी हुंडई दूसरे स्थान पर रही। मई में कंपनी ने 49,151 यूनिट्स की सेल की है, जो कि अप्रैल 2024 की तुलना में 2.1 फीसदी कम है। अप्रैल में कंपनी ने 50,201 यूनिट्स की सेल की थी। अगर मई 2023 से मई 2024 की सेल्स रिपोर्ट की तुलना करें, तो हुंडई को पिछले साल के मुकाबले 1.1 फीसदी की बढ़त हासिल हुई है, क्योंकि मई 2023 में हुंडई की 48,601 यूनिट्स की सेल हुई थी।

टाटा ने पाया तीसरा स्थान

टाटा मोटर्स की सेल में अप्रैल 2024 के मुकाबले 2.5 फीसदी की कमी आई है। अप्रैल में टाटा की 47,885 यूनिट्स की सेल हुई थी। वहीं मई महीने में कंपनी ने 46,700 यूनिट्स की सेल की है। वहीं इस साल की मई महीने की रिपोर्ट की पिछले साल की रिपोर्ट से तुलना करें, तो मई 2023 में कंपनी ने 45,880 यूनिट्स की सेल की थी, जो कि 1.8 फीसदी इजाफा दिखा रही है।

इन ब्रांड ने पाई टॉप 10 में जगह

मई 2024 की चार पहिया वाहनों की बिक्री रिपोर्ट में जहां मारुति सुजुकी पहले स्थान पर आई, हुंडई को दूसरा और टाटा मोटर्स को तीसरा स्थान मिला। वहीं महिंद्रा ने इस लिस्ट में चौथा पायदान हासिल किया। इस साल की मई की सेल्स रिपोर्ट में टोयोटा पांचवें, किआ छठें और होंडा सातवें स्थान पर आई है। MG मोटर्स ऑठवें, रेनॉ नौवें और फॉक्सवैगन का स्थान दसवें नंबर पर रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा