न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लगातार तेजी पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 560, निफ्टी ने ली 189 अंक के साथ बढ़त

कारोबार के अंत में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 560.29 अंक यानी 0.77 फीसदी की तेजी के साथ 73,648.62 अंक पर बंद हुआ।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 22 Apr 2024 6:00:30

लगातार तेजी पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 560, निफ्टी ने ली 189 अंक के साथ बढ़त

नई दिल्ली। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार हरे निशान में खुले। बाजार सोमवार (22 अप्रैल) को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए। बीएसई के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे। कारोबार के अंत में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 560.29 अंक यानी 0.77 फीसदी की तेजी के साथ 73,648.62 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 189.40 अंक यानी 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ 22,336.40 अंक पर बंद हुआ।

कंपनियों के शानदार तिमाही नतीजे, कच्चे तेल के दामों में गिरावट और ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार में निवेशकों की ओर से जमकर खरीदारी देखी गई। एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स स्टॉक्स में खरीदारी के चलते बाजार में ये तेजी देखने को मिली है। निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 49,000 के आंकड़े को पार करने में कामयाब हुआ है।

भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों की ओर से खरीदारी लौटने के कारण बाजार में जोरदार उछाल के चलते मार्केट कैपिलाइजेशन बढ़ा है. बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 397.86 लाख करोड़ रुपये पर क्लोज हुआ है जो पिछले कारोबारी सत्र में 393.47 लाख करोड़ रुपये रहा था। आज के ट्रेडिंग सत्र में मार्केट कैप में 4.39 लाख करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला है।

बाजार में निफ्टी के कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में 2.40 फीसदी की सबसे बड़ी तेजी देखने को मिली है। इसके अलावा एफएमसीजी, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस, एनर्जी, फार्मा, ऑटो, आईटी, बैंकिंग सेक्टर के शेयर्स भी तेजी के साथ बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में खरीदारी के चलते दोनों ही इंडेक्स जोरदार तेजी के साथ बंद हुए। निफ्टी के 50 शेयरों में 44 तेजी के साथ और केवल 6 शेयर गिरकर बंद हुए, जबकि सेंसेक्स के 30 शेयरों में 27 तेजी के साथ और 3 गिरावट के साथ बंद हुए।

लार्सन का शेयर 2.70 फीसदी, एक्सिस बैंक 2.45 फीसदी, बजाज फाइनेंस 2.32 फीसदी, एसबीआई 2.12 फीसदी, विप्रो 2.02 फीसदी, इंफोसिस 1.62 फीसदी, एचसीएल टेक 1.56 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है, जबकि एनटीपीसी 1.82 फीसदी, जेएसडब्ल्यु स्टील 1.08 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

बीते कारोबारी दिन यानी 19 अप्रैल को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 599.34 अंक यानी 0.83 फीसदी की तेजी के साथ 73,088.33 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 151.15 अंक यानी 0.69 फीसदी की बढ़त के साथ 22,147.15 अंक पर बंद हुआ था।

गौरतलब है कि हाइब्रिड म्यूचुअल फंड स्कीम ने वित्त वर्ष 2023-24 में वापसी की। इसमें बीते वित्त वर्ष (FY24) 1.45 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया। इससे पहले वित्त वर्ष 2022-23 में नेट विड्रॉल देखी गई थी। एसेट में वृद्धि निवेशकों की संख्या बढ़ने के कारण हुई। मार्च, 2024 में इस खंड में निवेशकों की संख्या 1.35 करोड़ तक पहुंच गई, जो इससे एक साल पहले 1.21 करोड़ थी।

बता दें कि नेशनल फर्टिलाइजर्स कंपनी को नवरत्न का दर्जा मिला है। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के सार्वजनिक उद्यम विभाग ने नेशनल फर्टिलाइजर्स को नवरत्न का दर्जा प्रदान किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा