न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Mahakumbh 2025: महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के शिविर में पकड़ा गया संदिग्ध युवक अयूब, आयुष बताकर की थी एंट्री

महाकुंभ मेला क्षेत्र में सोमवार देर रात एक संदिग्ध मुस्लिम युवक को दूधेश्वर नाथ महादेव कुंभ मेला शिविर के बाहर पकड़ा गया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Wed, 15 Jan 2025 9:30:01

Mahakumbh 2025: महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के शिविर में पकड़ा गया संदिग्ध युवक अयूब, आयुष बताकर की थी एंट्री

महाकुंभ मेला क्षेत्र में सोमवार देर रात एक संदिग्ध मुस्लिम युवक को दूधेश्वर नाथ महादेव कुंभ मेला शिविर के बाहर पकड़ा गया। यह शिविर संगम लोअर मार्ग पर शास्त्री पुल के नीचे स्थित है, जहां जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि ठहरे हुए हैं। अखाड़ा थाना प्रभारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम अयूब है, जो एटा का रहने वाला है। पहले उसने अपना नाम आयुष बताया। पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन टीम (SOT) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने उससे पूछताछ की, लेकिन उसके पास से कुछ संदिग्ध सामान नहीं मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह खाने-पीने की तलाश में आया था।

संतों ने युवक को संदेह के आधार पर पकड़ा

सोमवार देर रात जब यति नरसिंहानंद गिरि के शिविर के बाहर संतों ने युवक को देखा, तो उसके व्यवहार पर संदेह हुआ। पहले उसने शिविर में यति से मिलने का अनुरोध किया और अपना नाम आयुष बताया। लेकिन संतों को शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। यति नरसिंहानंद सरस्वती ट्रस्ट की महासचिव उदिता त्यागी ने बताया, "रात करीब 2 बजे शिविर के बाहर एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। सेवादारों ने पूछताछ की, तो उसने अपना नाम आयुष बताया। लेकिन कड़ाई से पूछने पर उसने अपना असली नाम अयूब बताया। शिविर के सदस्यों ने उसे तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया।"

यति नरसिंहानंद का बड़ा बयान: हिंदू आबादी को खतरा

इस घटना के बाद महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने हिंदू आबादी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, "भारत में मुसलमानों की वजह से हिंदू आबादी खतरे में है। मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है।" यति ने आगे बताया, "गाजियाबाद स्थित डासना मंदिर पर कुछ महीने पहले मुस्लिम समुदाय की 10 हजार लोगों की भीड़ ने हमला किया था। मेरी लगातार रेकी की जा रही है। सोमवार रात शिविर में एक युवक मेरी गतिविधियों पर नजर रख रहा था। जांच में पता चला कि वह मुस्लिम है।"

हमेशा विवादों में रहते हैं यति नरसिंहानंद

इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ अपने बयानों को लेकर यति नरसिंहानंद अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। वे गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल