न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ में लोगों की गुटखा खाने की आदत से परेशान हुए राकेश टिकैत, दी बड़ी नसीहत

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। टिकैत महाकुंभ के दौरे पर चार दिनों के लिए आए हैं और आयोजन की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 17 Jan 2025 10:41:32

महाकुंभ में लोगों की गुटखा खाने की आदत से परेशान हुए राकेश टिकैत, दी बड़ी नसीहत

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। टिकैत महाकुंभ के दौरे पर चार दिनों के लिए आए हैं और आयोजन की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की।

हालांकि, महाकुंभ में लोगों की गुटखा खाने की आदत ने उन्हें परेशान कर दिया। उन्होंने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, "लोगों को गुटखा खाने की बुरी आदत को यहीं महाकुंभ में छोड़ देना चाहिए। यह स्थान बुराइयों से मुक्ति पाने और आत्मशुद्धि का है।" टिकैत ने गुटखा जैसी बुराइयों को त्यागने की अपील करते हुए इसे महाकुंभ से बाहर ले जाने के बजाय यहीं समाप्त करने का संदेश दिया।

पत्रकारों से बातचीत में टिकैत ने महाकुंभ के आयोजन को राजनीति से दूर रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जिसे विवादों से बचाना चाहिए।

इस दौरान टिकैत ने किसानों की समस्याओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में किसानों की एक महापंचायत आयोजित की जाएगी, जहां उनके मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

टिकैत ने अपने साथी किसान नेता डल्लेवाल की तबीयत को लेकर भी चिंता जताई और उनके आंदोलन का समर्थन करने की बात कही। उन्होंने महाकुंभ को बुराइयों को त्यागने और सकारात्मकता अपनाने का अवसर बताते हुए इसे आत्मिक और सामाजिक सुधार का माध्यम बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल

'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!

Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल