न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP News: इंदौर और भोपाल में जीवन रक्षक इंजेक्शन रेमडेसिविर की सप्लाई खत्म, दवा दुकानों के बाहर लगी लंबी लाइन

इंदौर और भोपाल में जीवन रक्षक इंजेक्शन रेमडेसिविर की सप्लाई खत्म हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Apr 2021 4:30:41

MP News: इंदौर और भोपाल में जीवन रक्षक इंजेक्शन रेमडेसिविर की सप्लाई खत्म, दवा दुकानों के बाहर लगी लंबी लाइन

मध्यप्रदेश में कोरोना को देखते हुए सभी शहरों में सोमवार सुबह 6 बजे तक का लॉकडाउन जारी है, लेकिन सरकार ने स्थिति बिगड़ते देख 12 शहरों में लॉकडाउन पीरियड बढ़ा दिया है। इंदौर और उज्जैन में अब 19 अप्रैल तक और जबलपुर में 22 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।

इंदौर शहर, राऊ नगर, महू नगर, शाजापुर और उज्जैन जिले के सभी शहरों में 19 अप्रैल सुबह 6 बजे बजे लाॅकडाउन रहेगा। बड़वानी, राजगढ़, विदिशा, बालाघाट, नरसिंहपुर और सिवनी जिलों में शहरी इलाकों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी 19 अप्रैल तक पाबंदियां रहेंगी। जबलपुर शहर में लॉकडाउन 22 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।

जीवन रक्षक इंजेक्शन रेमडेसिविर की सप्लाई खत्म

वहीं, इंदौर और भोपाल में जीवन रक्षक इंजेक्शन रेमडेसिविर की सप्लाई खत्म हो गई है। अकेले भोपाल शहर के 51 कोविड अस्पतालों में 2400 भर्ती हैं, इनमें से 1920 मरीजों के परिजन इंजेक्शन के लिए भटक रहे हैं। यही हाल इंदौर का है। यहां छह दिन से दवा दुकानों पर सुबह से ही लाइन लगी रह रही है, लेकिन इंजेक्शन नहीं मिल रहा है। 35 हजार इंजेक्शन के ऑर्डर दे चुके हैं। शुक्रवार को सरकार ने दावा किया है कि हर महीने 1 लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्ध कराएगी।

रेमडेसिविर की कालाबाजारी

वहीं अधिकारियों के अनुसार अचानक से मांग बढ़ने के कारण शहर में रेमडेसिविर की कालाबाजारी बढ़ गई है। इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह ने आदेश दिया है कि इंजेक्शन को आधार और फोटो आईडी दिखाने के आधीर पर ही दिया जाएगा। पॉजिटिव रिपोर्ट भी दिखानी होगी और डॉक्टर की सलाह की पर्ची भी जरूरी होगी। लाधिकारी मनीष सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र और गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के फलस्वरूप इंदौर जिले में रेमडेसिविर के साथ ही मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता में भी कमी देखी जा रही है। हम प्रयास कर रहे हैं कि महामारी के खिलाफ जारी जंग में संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे।

इंदौर में 5 मौतें, एक्टिव केस 7,425

कोरोना से सबसे ज्यादा इंदौर की हालत खराब है। आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को रिकॉर्ड 912 मरीज मिले हैं। 5 मरीजों की मौत भी हुई है। एक्टिव केस 7 हजार 425 पर पहुंचा गया है। इसकी वजह से यहां बेड, रेमडेसिविर इंजेक्शन से लेकर ऑक्सीजन तक से जूझना पड़ रहा है।

इंदौर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कलेक्टर मनीष सिंह ने ज्यादा कोरोना संक्रमित क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट एरिया के रूप में घोषित किया है। ऐसे 15 शहरी इलाके अभी चिन्हित किए गए हैं। इन कंटेनमेंट क्षेत्र की अवधि 7 दिन तक रहेगी। यहां लोगों की आवाजाही सीमित रहने के साथ ही लोगों को आवश्यक सेवाएं मिलती रहेगी। इसके अलावा घर-घर सैंपलिंग का कार्य भी किया जाएगा। दरअसल, कुल 33 वार्डों में लगातार केस मिल रहे हैं। वहां प्रशासन की नजर है। पहले चरण में 15 कॉलोनी मोहल्लों में सख्ती गई है।

भोपाल में पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 736 संक्रमित मिले

भोपाल में कोरोना का कहर जारी है। यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या का हर दिन रिकॉर्ड बन रहा है। पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 736 संक्रमित मिले हैं। यहां एक्टिव केस 5011 हैं। इस महामारी की चपेट में मेडिकल छात्र और डॉक्टर भी आने लगे हैं। कोरोना की दूसरी लहर में अब तक भोपाल एम्स में 53 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें 38 मेडिकल छात्र, 2 डॉक्टर सहित 13 स्वास्थ्य कर्मी हैं।

जबलपुर में सैंपलिंग नहीं बढ़ा रहा स्वास्थ्य विभाग

कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। शुक्रवार को 369 लोग संक्रमित हुए और दो की मौत हुई। हालांकि चौहानी श्मशान घाट में 21 लोगों का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल से किया गया है। यहां सैंपलिंग नहीं बढ़ाई जा रही है। अब भी 2500 सैंपल ही लिए जा रहे हैं। अब कुल एक्टिव केस 2 हजार 217 हो गया है।

ग्वालियर में लगातार दूसरे दिन 300 से ज्यादा संक्रमित मिले

शुक्रवार को 323 नए संक्रमित मिले हैं। जिले के कोरोना काल में यह अब तक के एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। लगातार दूसरा दिन है जब 300 से ज्यादा केस आए हैं। गुरुवार को भी 315 नए मरीज मिले थे। शुक्रवार को एक कोरोना संक्रमित की उपचार के दौरान मौत भी हुई है। शुक्रवार को कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर 18 दुकान सील की गई हैं, जबकि 7 दुकानदारों पर FIR दर्ज की गई है।

सिर्फ 5 जिले ऐसे, जहां 100 से कम एक्टिव केस

प्रदेश के सिर्फ मुरैना, छतरपुर, सीधी, श्योपुर, भिंड ऐसे जिले हैं, जहां एक्टिव केस 100 के नीचे हैं। शेष 47 जिलों में 100 या उससे ज्यादा सक्रिय केस इस समय मौजूद हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP में टूट पर सियासी संग्राम तेज, संजय सिंह का बागी नेताओं पर हमला—बोले, ‘पंजाब की जनता माफ नहीं करे
AAP में टूट पर सियासी संग्राम तेज, संजय सिंह का बागी नेताओं पर हमला—बोले, ‘पंजाब की जनता माफ नहीं करे
राघव चड्ढा के साथ AAP के 6 और बड़े चेहरे BJP में शामिल, जानें कौन-कौन हैं ये दिग्गज
राघव चड्ढा के साथ AAP के 6 और बड़े चेहरे BJP में शामिल, जानें कौन-कौन हैं ये दिग्गज
बिहार फ्लोर टेस्ट में सम्राट चौधरी से ज्यादा तेजस्वी यादव पर क्यों टिकी निगाहें, कहीं साथ तो नहीं छोड़ देंगे RJD विधायक?
बिहार फ्लोर टेस्ट में सम्राट चौधरी से ज्यादा तेजस्वी यादव पर क्यों टिकी निगाहें, कहीं साथ तो नहीं छोड़ देंगे RJD विधायक?
दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्र होंगे शामिल, बोर्ड ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े
CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्र होंगे शामिल, बोर्ड ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े
कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट
कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट
‘धुरंधर’ में काम के बदले 1 करोड़ बोनस की खबरें, राकेश बेदी ने किया खंडन; बोले- 'कहां है वो पैसा?'
‘धुरंधर’ में काम के बदले 1 करोड़ बोनस की खबरें, राकेश बेदी ने किया खंडन; बोले- 'कहां है वो पैसा?'
बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त
बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त
कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान
कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान
सिर्फ 10,499 रुपये में Redmi का 5G स्मार्टफोन, पहली सेल में धमाकेदार ऑफर का मौका
सिर्फ 10,499 रुपये में Redmi का 5G स्मार्टफोन, पहली सेल में धमाकेदार ऑफर का मौका
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा
टेक इंडस्ट्री में छंटनी:  Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट
टेक इंडस्ट्री में छंटनी: Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट
Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगा Snapdragon का दमदार फ्लैगशिप प्रोसेसर, Qualcomm ने लगाई मुहर
Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगा Snapdragon का दमदार फ्लैगशिप प्रोसेसर, Qualcomm ने लगाई मुहर
भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच एक नजर राघव चड्ढा की कुल संपत्ति पर
भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच एक नजर राघव चड्ढा की कुल संपत्ति पर