न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव 2024: पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, राजस्थान की 12 सीटों पर होगा चुनाव

राष्ट्रपति की तरफ से निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 20 Mar 2024 12:13:37

लोकसभा चुनाव 2024: पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, राजस्थान की 12 सीटों पर होगा चुनाव

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज से आधिकारिक प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आज यानी 20 मार्च से देश के 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 102 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में चुनाव आयोग ने बुधवार को अधिसूचना जारी की। इन 102 सीटों पर 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा। राष्ट्रपति की तरफ से निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। हालांकि बिहार में पहले चरण में जिन लोकसभा सीट के लिए मतदान होना है, उनके लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख एक त्योहार की वजह से बढ़ाकर 28 मार्च की गई है। बिहार की 40 में से चार लोकसभा सीट पर मतदान प्रथम चरण में होगा।

अरुणाचल की 60, सिक्किम 32, उत्तराखंड की 5 और राजस्थान की 12 सीटों पर होगा मतदान

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा की सभी 60 सीटों, सिक्किम विधानसभा की सभी 32 सीटों और उत्तराखंड की सभी पाँच सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसके साथ ही राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 12 सीटों के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है।

इसके अलावा, अंडमान-निकोबार की एकमात्र सीट, अरुणाचल प्रदेश की दोनों सीटों, असम की पाँच सीटों, बिहार की चार सीटों, छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट, जम्मू-कश्मीर की उधमपुर सीट, लक्षद्वीप की एकमात्र सीट, मध्य प्रदेश की छह सीटों, महाराष्ट्र की पाँच सीटों, मणिपुर की दो सीटों (इनर मणिपुर की पूरी सीट से लिए और इनर मणिपुर सीट के एक हिस्से के लिए), मेघालय की दोनों सीटों, मिजोरम की एकमात्र सीट, नागालैंड की एकमात्र सीट, पुडुचेरी की एकमात्र सीट, सिक्किम की एकमात्र सीट, तमिलनाडु की सभी 39 सीटों, त्रिपुरा में त्रिपुरा वेस्ट सीट, उत्तर प्रदेश की आठ सीटों और पश्चिम बंगाल की तीन सीटों के लिए भी आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन शुरू हो जाएगा।

इन सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों पर 27 मार्च तक उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जाँच 28 मार्च को होगी। उम्मीदवार 30 मार्च तक नाम वापस ले सकेंगे। इन सीटों पर मतदान 19 अप्रैल को होगा। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के वोटों की गिनती 2 जून को होगी, जबकि सभी लोकसभा सीटों पर मतगणना 4 जून को होना तय है।

हमारे प्रत्याशियों का फॉर्म भरने का क्रम जारी- मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "अधिकांश प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। लोकतंत्र में तो हम चाहते हैं कि सभी पार्टियां स्वस्थ रहे और अपने मैदान पकड़े लेकिन दुर्भाग्य के साथ अभी कांग्रेस के ठिकाने नहीं हैं। मेरी जानकारी में अभी उनके 18 प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है। मध्य-प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चलने का वातावरण दिख रहा है। आज से हमारे प्रत्याशियों का फॉर्म भरने का क्रम जारी है। आज मैं सीधी का फॉर्म भराने जा रहा हूं।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
मानसून सत्र के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, कई मेट्रो स्टेशन बंद; एडवाइजरी जारी
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
FIFA World Cup 2026: स्पेन बना विश्व चैंपियन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया
संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 अहम शर्तें
संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 अहम शर्तें
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
महाराष्ट्र : वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर; 5 की मौत, एक गंभीर घायल
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
ट्रॉफी मंच पर पहुंचे ट्रंप, विरोध में गूंज उठा पूरा स्टेडियम; VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
CJP का दावा- संसद कूच से पहले सरकार आई बातचीत के लिए, बढ़ीं सियासी हलचलें
CJP का दावा- संसद कूच से पहले सरकार आई बातचीत के लिए, बढ़ीं सियासी हलचलें
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांगी अनुमति
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स