न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

19 नवंबर को दिल्ली में नहीं मिलेगी शराब, केजरीवाल सरकार ने घोषित किया ड्राई डे

जारी किए गए सरकारी आदेश में कहा गया है कि दिल्ली एक्साइज नियम, 2010 के नियम 52 के तहत 19 नवंबर को राजधानी में ड्राई डे घोषित किया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 17 Nov 2023 12:50:37

19 नवंबर को दिल्ली में नहीं मिलेगी शराब, केजरीवाल सरकार ने घोषित किया ड्राई डे

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में 19 नवंबर को शराब की बिक्री नहीं होगी। दिल्ली राज्य की अरविन्द केजरीवाल सरकार ने 19 नवंबर को देश की राजधानी दिल्ली में ड्राई डे घोषित कर दिया है। दिल्ली सरकार के एक्साइज डिपार्टमेंट की ओर से शुक्रवार को इस संदर्भ में एक आदेश जारी कर दिया गया। इस आदेश में कहा गया है कि 19 नवंबर को दिल्ली में शराब की बिक्री नहीं होगी। इस दिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा। हालांकि सरकार ने यह फैसला छठ पूजा के मद्देनजर लिया है।

सभी लाइसेंसधारियों के लिए लागू होगा फैसला

जारी किए गए सरकारी आदेश में कहा गया है कि दिल्ली एक्साइज नियम, 2010 के नियम 52 के तहत 19 नवंबर को राजधानी में ड्राई डे घोषित किया गया है। इस दिन किसी भी लाइसेंसधारी को शराब की बिक्री की अनुमति नहीं होगी। ज्ञातव्य है कि सरकार छठ पूजा को लेकर कई विशेष तैयारियां कर रही है। ड्राई डे की घोषणा भी उसी संदर्भ में है। हालांकि 19 नवंबर को विश्व कप का फाइनल भी है तो उस लिहाज से भी शराब से जश्न मनाने वाले लोगों के लिए यह बुरी खबर है।

सरकार ने घोषित किए थे 6 ड्राई डे

ज्ञातव्य है कि दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने पिछले महीने अक्टूबर से दिसंबर तक 6 ड्राई डे घोषित किए थे। उसमें छठ पूजा शामिल नहीं थी। आबकारी विभाग का यह फैसला ताजातरीन है। दिल्ली में त्योहारों और चुनाव के दिनों को ड्राई डे के रूप में चिह्नित किया जाता है। इस दिन सरकार मूल रूप से शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाती है। वहीं जब लोग ड्राई डे का पालन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ सरकार कार्रवाई भी करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप का दावा: ईरान ने लगाई युद्धविराम की गुहार, ईरानी अधिकारी ने किया खारिज
ट्रंप का दावा: ईरान ने लगाई युद्धविराम की गुहार, ईरानी अधिकारी ने किया खारिज
'ममता और बीजेपी: एक ही सिक्के के दो पहलू', ओवैसी ने बंगाल में टीएमसी पर साधा निशाना
'ममता और बीजेपी: एक ही सिक्के के दो पहलू', ओवैसी ने बंगाल में टीएमसी पर साधा निशाना
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
गाजियाबाद: मुस्लिम छात्रा से शादी करने वाले हिंदू शिक्षक की ससुरालवालों ने कर दी हत्या, मां बनने वाली थी पत्नी
गाजियाबाद: मुस्लिम छात्रा से शादी करने वाले हिंदू शिक्षक की ससुरालवालों ने कर दी हत्या, मां बनने वाली थी पत्नी
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
एक महीने तक सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने के फायदे,जानें क्यों बनाएं इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा
एक महीने तक सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने के फायदे,जानें क्यों बनाएं इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
पेट सही से साफ नहीं होता? आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे और पाएँ तुरंत आराम
पेट सही से साफ नहीं होता? आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे और पाएँ तुरंत आराम
खीरा कब खाएं, जानें किस समय खाने से मिलते हैं सबसे ज्यादा सेहतमंद फायदे
खीरा कब खाएं, जानें किस समय खाने से मिलते हैं सबसे ज्यादा सेहतमंद फायदे
केमिकल और डाई से बचकर बालों को नेचुरली काला करने के आसान तेल-नुस्खे
केमिकल और डाई से बचकर बालों को नेचुरली काला करने के आसान तेल-नुस्खे