Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

KKR vs RR : अंकतालिका में सबसे नीचे हैं दोनों टीम, इज्जत बचाने उतरेगी मैदान में

दोनों टीमों के पिछले मैचों में निचले मध्यक्रम ने स्थिति संभाली लेकिन यह जीत के लिए पर्याप्त नहीं था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 24 Apr 2021 5:00:00

KKR vs RR : अंकतालिका में सबसे नीचे हैं दोनों टीम, इज्जत बचाने उतरेगी मैदान में

आज शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच इज्जत की लड़ाई हैं क्योंकि दोनों टीम लगातार हार के चलते अंकतालिका में सबसे नीचे स्थानों पर हैं। राजस्थान 2 अंक और -1.011 के नेट रनरेट के साथ वह 8वें और आखिरी स्थान पर है। वहीँ दूसरी ओर KKR के भी दो ही अंक हैं और खराब नेट रन रेट (-0.7) के कारण वह 7वें नंबर पर है। दोनों टीम का लक्ष्य एक दूसरे की कमजोरियों का फायदा उठाकर जीत की राह पर लौटना होगा। दोनों टीमों की समस्या लगभग एक जैसी हैं। उनके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने और साझेदारियां निभाने में असफल रहे हैं। दोनों टीमों के पिछले मैचों में निचले मध्यक्रम ने स्थिति संभाली लेकिन यह जीत के लिए पर्याप्त नहीं था।

मुंबई में दूसरा मैच खेलेगी केकेआर की टीम

कोलकाता की टीम सीजन के शुरुआती तीन मैच चेन्नई में खेल कर आई है। वहां उसे एक जीत और दो हार मिली थी। मुंबई की अच्छी बैटिंग पिच पर उम्मीद है कि KKR के पावर हिटर्स फॉर्म में आएंगे। चेन्नई के खिलाफ रसेल और कमिंस ने उम्दा पावर हिटिंग भी की थी, लेकिन टॉप ऑर्डर इस कदर विफल रहा कि उसकी भरपाई संभव नहीं हो पाई। 221 रन के टारगेट का पीछा करते हुए KKR के 5 विकेट 31 रन पर गिर गए थे। यहां से दिनेश कार्तिक (40), रसेल (54) और कमिंस (66) अपनी टीम को 202 रन तक ले गए।
संजू-बटलर फेल तो राजस्थान फेल

राजस्थान की टीम ओपनर जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन पर बहुत ज्यादा निर्भर दिख रही है। पहले मैच में संजू ने शतक जमाया था, तो राजस्थान की टीम मुकाबला कर पाई। दूसरे मैच में क्रिस मॉरिस ने टीम की नैया पार लगा दी। फिर राजस्थान लगातार दो मैच हार चुकी है। राजस्थान ने अपने चारों मैच मुंबई में खेले हैं। राजस्थान के पास यहां ज्यादा मैच प्रैक्टिस जरूर है, लेकिन बल्लेबाजों की खराब फॉर्म के कारण उसकी राह काफी कठिन हो सकती है।

ड्रॉप हो सकते हैं मनन वोहरा

राजस्थान के ओपनर मनन वोहरा किसी भी मैच में कमाल नहीं कर सके। उन्होंने अब तक 12, 9, 14 और 7 के स्कोर बनाए हैं। इस वजह से उनके स्थान पर यशस्वी जायसवाल या अनुज रावत को प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है। अनुज रावत ने अभी IPL में डेब्यू नहीं किया है। पावर प्ले की बैटिंग राजस्थान के साथ-साथ KKR के भी चुनौती बनी हुई है। ये टीमें पहले 6 ओवर में भी ट्रैक से फिसल रही हैं। स्पिन की जगह फास्ट बॉलिंग से शुरुआत कर सकते हैं मॉर्गन

KKR के कैप्टन ओएन मॉर्गन ने अब तक हुए सभी 4 मैचों में गेंदबाजी की शुरुआत स्पिनर से कराई है, लेकिन इस मैच में वे रणनीति में बदलाव कर सकते हैं। KKR ने सीजन में अब तक पावर प्ले में तेज गेंदबाजों को 10 विकेट दिए हैं। इसे देखते हुए मॉर्गन प्रसिद्ध कृष्णा और पैट कमिंस से गेंदबाजी की शुरुआत करा सकते हैं।

मुस्ताफिजुर की जगह आ सकते हैं एंड्र्यू टाई

राजस्थान की टीम इस मुकाबले के लिए बांग्लादेश के लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर मुस्ताफिजुर रहमान की जगह एंड्रयू टाई को मौका दे सकती है। एंड्रयू टाई की स्लोअर और नकल गेंदें घातक हो सकती हैं। साथ ही अब उनकी सामान्य गेंदें पहले की तुलना में तेज हुई हैं। टाई की शॉर्ट पिच गेंदें नीतीश राणा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका