न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केजरीवाल के ब्लड शुगर में लगातार उतार-चढ़ाव जारी, अदालत से माँगी अनुमति

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कोर्ट से अपने नियमित डॉक्टर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए परामर्श लेने की अनुमति मांगी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 16 Apr 2024 10:35:05

केजरीवाल के ब्लड शुगर में लगातार उतार-चढ़ाव जारी, अदालत से माँगी अनुमति

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कोर्ट से अपने नियमित डॉक्टर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए परामर्श लेने की अनुमति मांगी है। उन्होंने कोर्ट में आवेदन देते हुए बताया कि उनके ब्लड शुगर में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है, और वह अपने नियमित डॉक्टर से परामर्श लेना चाहते हैं। जिसके बाद स्पेशल जज राकेश स्याल ने ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) से इस बारे में जवाब दाखिल करने को कहा है। इस मामले की अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी।

इस बारे में केजरीवाल के वकील विवेक जैन ने कोर्ट को बताया कि उनका ब्लड शुगर लेवल कम-ज्यादा हो रहा है और वो 46 तक चला गया है। ऐसी स्थिति में उन्हें हफ्ते में तीन बार अपने डॉक्टर से परामर्श लेने की अनुमति मिलनी चाहिए। वहीं ईडी की तरफ से दलील रखते हुए स्पेशल पब्लिक प्रोसेक्यूटर सिमोन बेंजामिन ने कहा कि जेल में भी सुविधाएं हैं, जहां पर केजरीवाल अपनी जांच करवा सकते हैं। इसके बाद उन्होंने इस आवेदन पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा।

सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकील ने पूछा कि अगर केजरीवाल अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहते हैं तो ED क्यों विरोध कर रहा है। ज्ञातव्य है कि दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद से ही अरविंद केजरीवाल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं।

सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व की शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस फैसले को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें उन्होंने ईडी द्वारा गिरफ्तारी और एक्साइज ड्यूटी पॉलिसी केस में उनकी रिमांड को चुनौती दी थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी किया है।

इससे पहले 9 अप्रैल को दिल्ली हाईकोर्ट ने लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल को झटका देते हुए ईडी द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने कहा था कि बार-बार समन भेजने के बावजूद केजरीवाल के ईडी के सामने पेश नहीं होने और जांच में शामिल होने से इनकार करने के बाद जांच एजेंसी पास कोई खास विकल्प नहीं बचा था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी