न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोड शो में बोले केजरीवाल, आप चाहते हैं कि दोबारा जेल नहीं जाऊँ तो AAP और INDIA ब्लॉक को वोट देना

अब ये लोग कह रहे हैं कि 20 दिन बाद मुझे फिर जेल जाना पड़ेगा। अब अगर आप लोग चाहते हो कि ऐसा ना हो तो 25 मई को AAP और INDIA ब्लॉक को वोट दे देना। उन्होंने नई दिल्ली से उम्मीदवार सोमनाथ भारती के समर्थन में रोड शो किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 12 May 2024 11:47:46

रोड शो में बोले केजरीवाल, आप चाहते हैं कि दोबारा जेल नहीं जाऊँ तो AAP और INDIA ब्लॉक को वोट देना

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली संसदीय सीट के मोती नगर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप सभी ने मेरे लिये प्रार्थना की। आपके प्यार और ऊपर वाले की कृपा से ही आज मैं आपके बीच खड़ा हूं। अब ये लोग कह रहे हैं कि 20 दिन बाद मुझे फिर जेल जाना पड़ेगा। अब अगर आप लोग चाहते हो कि ऐसा ना हो तो 25 मई को AAP और INDIA ब्लॉक को वोट दे देना। उन्होंने नई दिल्ली से उम्मीदवार सोमनाथ भारती के समर्थन में रोड शो किया।

रोड शो में केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने मुझे जेल क्यों भेजा, मेरा क्या कसूर था। मैंने दिल्ली के लिए काम किया, शायद इसलिए भाजपा ने मुझे जेल भेज दिया। मेरा गुनाह इतना है कि मैंने दिल्लीवालों के लिए मुफ़्त बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाएं दीं। मैंने महिलाओं को मुफ़्त बस यात्रा कराई। इसी गुनाह के लिए भाजपा ने मुझे जेल में डाल दिया। मैंने 500 स्कूल बनवाए। आप केंद्र में बैठे हो, आपको को तो और 5 हज़ार स्कूल बनवाने थे, लेकिन उसकी जगह आपने मुझे जेल में डाल दिया। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा से दिल्लीवालों को मिलने वाली सुविधाएं देखी नहीं जा रही हैं।

सीएम केजरीवाल ने रोड शो में कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि 400 सीट दे दो। ये लोग क्या करेंगे 400 सीटों का? असल में इनका मक़सद देश से आरक्षण, संविधान और चुनाव ख़त्म करना है। ये लोग भारत में रुस और उत्तर कोरिया की तरह तानाशाही लाना चाहते हैं, जहाँ चुनाव ही नहीं होते। केवल एक ही व्यक्ति तानाशाही चलाता है।

केजरीवाल ने कहा कि नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा की सांसद का लोग नाम तक नहीं जानते हैं, वह किसी का फ़ोन तक नहीं उठाती हैं, मिलने की तो बात ही छोड़ दीजिए। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के समर्थन में वोट मांगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी