न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: आईपीएल मैच के दौरान लहरिया-पंचरंगा से होगी SMS स्टेडियम की सजावट, दिखेगी राजस्थान की संस्कृति की झलक

IPL 2025 का आगाज 22 मार्च से होगा, जहां पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम राजस्थानी थीम और रंगीन लाइटिंग के साथ तैयार है, जो प्रशंसकों को सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराएगा।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Fri, 21 Mar 2025 8:49:14

IPL 2025: आईपीएल मैच के दौरान लहरिया-पंचरंगा से होगी SMS स्टेडियम की सजावट, दिखेगी राजस्थान की संस्कृति की झलक

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। उद्घाटन मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इसके अगले ही दिन, 23 मार्च को राजस्थान रॉयल्स सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मैच हैदराबाद में आयोजित होगा। वहीं, जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS) को भी इस सीजन के लिए खास तौर पर तैयार किया जा रहा है। इस मैदान पर पहला मुकाबला 13 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा।

राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे प्रशंसक

सवाई मानसिंह स्टेडियम को इस बार राजस्थानी थीम पर सजाया जा रहा है। युवा मामले और खेल विभाग के सचिव नीरज के. पवन ने बताया कि स्टेडियम के अंदरूनी हिस्से में पारंपरिक लहरिया और पंचरंगा सजावट की जाएगी, जिससे स्थानीय संस्कृति की झलक मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह पहल क्रिकेट प्रेमियों को राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराने के लिए की जा रही है।

स्टेडियम की लाइटिंग में दिखेगा राजस्थान का रंग

युवा मामले और खेल विभाग के सचिव नीरज के. पवन ने बताया कि स्टेडियम के अंदर की लाइटिंग को राजस्थान के पारंपरिक चमकीले रंगों से सजाया जाएगा, जिससे पूरे माहौल में एक उत्सवी ऊर्जा का संचार होगा। इसके अलावा, आईपीएल मैचों के दौरान लोक कलाकारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, जो अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

जयपुर में 'ग्रीन आईपीएल' की थीम पर होगा आयोजन

इस बार जयपुर में होने वाले आईपीएल मुकाबलों को 'ग्रीन आईपीएल' थीम पर आयोजित किया जाएगा। नीरज के. पवन ने बताया कि हर खिलाड़ी द्वारा बनाए गए प्रत्येक रन के बदले एक पौधा लगाया जाएगा। इस पहल का लक्ष्य अगले साल तक सवाई मानसिंह स्टेडियम को एक हरित स्टेडियम में तब्दील करना है। इसके साथ ही, इस बार का आयोजन प्लास्टिक-मुक्त वातावरण में किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

अंगदान और नेत्रदान के प्रति बढ़ेगी जागरूकता

खेल सचिव नीरज के. पवन ने बताया कि इस आईपीएल आयोजन के जरिए अंगदान और नेत्रदान को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। खिलाड़ियों को जागरूकता वीडियो में शामिल किया जाएगा, जिसमें वे लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा, "देशभर में करीब तीन लाख लोग नेत्र प्रत्यारोपण के इंतजार में हैं। इस आईपीएल के जरिए हम स्टेडियम में होर्डिंग्स और विशेष अभियानों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास करेंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि दिवंगत लोगों के परिवार अंगदान का विकल्प चुनकर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी