Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ICICI ने दिया ग्राहकों को झटका, इन सेवाओं के लिए शुल्क में की वृद्धि

जानकारी के मुताबिक बैंक ने अपने डेबिट कार्ड की वार्षिक फीस में बदलाव किया है। अब बैंक के ग्राहकों को शहरी क्षेत्र में एनुअल फीस के रूप में 200 रुपये और ग्रामीण इलाके में 99 रुपये सालाना फीस देनी होगी

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 21 Apr 2024 3:56:57

ICICI ने दिया ग्राहकों को झटका, इन सेवाओं के लिए शुल्क में की वृद्धि

नई दिल्ली। ICICI बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को जोर का झटका धीरे से दिया है। ICICI बैंक ने अपने सेवा शुल्क में बदलाव किया है, जिसके चलते अब 1 मई 2024 से ICICI के ग्राहकों को बैंक की सेवाओं का लाभ लेने के लिए अपनी जेब पर कुछ अतिरिक्त वजन डालना पड़ेगा। बैंक ने अपने आईएमपीएस (IMPS), चेक बुक, डेबिट कार्ड सालाना चार्ज, इंटरेस्ट सर्टिफिकेट, बैलेंस सर्टिफिकेट, एड्रेस वेरिफिकेशन आदि कई तरह के चार्ज में बदलाव किया है। बैंक ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी है कि इन सर्विस के नए चार्ज 1 मई 2024 से लागू हो जाएंगे।

इन सर्विस को किया रिवाइज

ICICI बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक बैंक ने अपने डेबिट कार्ड की वार्षिक फीस में बदलाव किया है। अब बैंक के ग्राहकों को शहरी क्षेत्र में एनुअल फीस के रूप में 200 रुपये और ग्रामीण इलाके में 99 रुपये सालाना फीस देनी होगी। ग्राहकों को चेक बुक की 25 चेक जारी करने पर पर कोई चार्ज नहीं देना होगा। वहीं इसके बाद हर चेक के लिए 4 रुपये प्रति चेक के हिसाब से शुल्क देना होगा। DD या PO कैंसिल होने या डुप्लीकेट रिवैलिडेट होने पर 100 रुपये देने होंगे। वहीं आईएमपीएस के जरिए पैसे ट्रांसफर करने पर 1,000 रुपये की राशि ट्रांसफर करने पर 2.50 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन देना होगा।

वहीं 1 से 25 हजार रुपये के ट्रांजेक्शन पर 5 रुपये, 25 हजार रुपये से 5 लाख रुपये के ट्रांजैक्शन पर 15 रुपये सर्विस चार्ज देना होगा। अकाउंट बंद करने पर कोई सर्विस चार्ज नहीं लगता है। डेबिट कार्ड पिन रीजेनरेशन पर जीरो सर्विस चार्ज लगेगा। बैलेंस सर्टिफिकेशन, ब्याज प्रमाणपत्र का सर्विस चार्ज, पुराने ट्रांजैक्शन के डॉक्यूमेंट्स के लिए जीरो सर्विस चार्ज लगेगा। हस्ताक्षर सत्यापन या अटैस्ट करने के लिए 100 प्रति ट्रांजैक्शन देना होगा। ECS/NACH डेबिट कार्ड रिटर्न पर ग्राहकों को वित्तीय कारणों पर 500 का शुल्क देना होगा। इंटरनेट यूजर्स आईडी या पासवर्ड को रिइश्यू करने पर आपको जीरो सर्विस चार्ज देना होगा। एड्रेस चेंज रिक्वेस्ट पर अब ग्राहकों जीरो सर्विस चार्ज देना होगा। स्टॉप पेमेंट चार्ज पर आपको 100 रुपये शुल्क देना होगा।
बैंक ने कैश डिपॉजिट चार्ज में भी बदलाव किया है। बैंक हॉलिडे के दिन और आम वर्किंग दिनों में शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे के बीच कैश डिपॉजिट मशीन में 10,000 रुपये से अधिक राशि जमा करने पर आपको 50 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन के हिसाब से शुल्क देना होगा। वहीं बैंक सीनियर सिटीजन, जन धन खाते और छात्रों के खाते में राशि जमा करने पर किसी तरह का शुल्क नहीं ले रहा है। इसके अलावा बैंक कार्ड खो जाने की स्थिति में दूसरा कार्ड जारी करने के लिए 200 रुपये प्रति कार्ड के हिसाब से शुल्क ले रहा है, वहीं एटीएम बैलेंस इंक्वायरी के भारत के बाहर 25 रुपये शुल्क देना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका