न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ: ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर बढ़ा विवाद, हिमांगी सखी बोलीं- उनका D कंपनी से कनेक्शन रहा...

महाकुंभ में बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस फैसले पर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने कड़ा विरोध जताया है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sun, 26 Jan 2025 9:38:25

महाकुंभ: ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर बढ़ा विवाद, हिमांगी सखी बोलीं- उनका D कंपनी से कनेक्शन रहा...

महाकुंभ में बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस फैसले पर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता कुलकर्णी का कथित तौर पर डी कंपनी से संबंध रहा है। ऐसे में बिना गहन जांच और पड़ताल के उन्हें महामंडलेश्वर बनाना उचित नहीं है।

हिमांगी सखी ने यह भी सवाल उठाया कि किन्नर अखाड़ा मूल रूप से किन्नरों के लिए बनाया गया था, तो फिर इसमें एक महिला को स्थान क्यों दिया गया? उन्होंने कहा, "अगर किन्नर अखाड़े में महिलाओं को स्थान देने की शुरुआत कर दी गई है, तो अखाड़े का नाम बदलकर कुछ और रख देना चाहिए।"

ममता कुलकर्णी के D कंपनी से संबंधों पर सवाल

हिमांगी सखी ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा, "ममता कुलकर्णी जैसी फिल्म स्टार, जिनका डी कंपनी से संबंध रहा है और जो ड्रग्स के आरोप में जेल भी जा चुकी हैं, उन्हें महामंडलेश्वर का पद देना समाज के लिए गलत संदेश है। पूरी दुनिया इस बात को जानती है, बावजूद इसके उन्हें बिना किसी शिक्षा या तपस्या के इतना बड़ा पद दिया गया।"

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, "आप ऐसे व्यक्ति को महामंडलेश्वर बनाकर समाज को क्या दिखाना चाहते हैं? कौन सा गुरु आप समाज को दे रहे हैं? यह समझ से परे है। मैं अपने समाज या संतों का विरोध नहीं करना चाहती, लेकिन अगर कोई गलती कर रहा है, तो उसे आईना दिखाना जरूरी है।"

हिमांगी सखी ने आगे कहा, "किस आधार पर ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर का पद दिया गया? उनका पट्टाभिषेक कर दिया गया, लेकिन संन्यास दीक्षा की मूल प्रक्रिया तक नहीं निभाई गई। न मुंडन हुआ, बस चोटी काट दी गई। क्या यही संन्यास की परंपरा है? उनके इतिहास और पृष्ठभूमि की जांच पहले होनी चाहिए थी।"

उन्होंने इस पूरे प्रकरण पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ममता कुलकर्णी अचानक भारत में आती हैं, उनका वीडियो वायरल होता है, और फिर कुंभ में प्रवेश कर महामंडलेश्वर का पद प्राप्त कर लेती हैं। हिमांगी सखी ने कहा, "यह सब कैसे हुआ? इसके पीछे का सच जांच का विषय है। मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं"।

अखाड़े के फैसले पर उठाए सवाल

हिमांगी सखी ने अखाड़े के इस निर्णय को पब्लिसिटी स्टंट करार देते हुए तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा, "अखाड़ा पब्लिसिटी के लिए कुछ भी कर सकता है, और मैं इसकी घोर निंदा करती हूं। बिना किसी जांच-पड़ताल और बिना शिक्षा दिए ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बना दिया गया। आप समाज को कौन सा गुरु दे रहे हैं?"

उन्होंने समाज में गिरते मूल्यों पर चिंता जताते हुए कहा, "क्या आज के गुरु केवल दिखावे के लिए बन रहे हैं? क्या वे गुरु कहलाने के योग्य भी नहीं हैं? मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि समाज अंधकार की ओर बढ़ रहा है। अब शिक्षित गुरु नहीं बचे हैं, केवल दीक्षित गुरु रह गए हैं, जिनका उद्देश्य केवल संख्या बढ़ाना रह गया है, उससे अधिक कुछ नहीं।"

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल