Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरे दिन भी 4 फीसदी गिरे HDFC Bank के शेयर, 35 हजार करोड़ का नुकसान

बुधवार को HDFC बैंक के शेयर 8.44 प्रतिशत गिरे थे, जो गुरुवार को 4 फीसदी तक और गिर गए। देश के सबसे बड़े बैंक के शेयरों में गिरावट के कारण मार्केट कैप में बड़ी कमी आई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 18 Jan 2024 2:10:54

दूसरे दिन भी 4 फीसदी गिरे HDFC Bank के शेयर, 35 हजार करोड़ का नुकसान

नई दिल्ली। शेयर बाजार में लगातार दूसर दिन भी भारी गिरावट जारी है। सेंसेक्स आज यानी गुरुवार BSE सेंसेक्स 287.62 अंक गिरकर 71,213 पर कारोबार कर रहा था, जबकि Nifty 112 अंक गिरावट के साथ 21,459 पर कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार में भारी गिरावट के कारण एचडीसीएफ बैंक लिमिटेड के शेयर भी दो दिनों में 12 फीसदी से ज्यादा टूट चुके हैं। ऐसे में इसके मार्केट कैप में भी भारी नुकसान हुआ है।

बुधवार को HDFC बैंक के शेयर 8.44 प्रतिशत गिरे थे, जो गुरुवार को 4 फीसदी तक और गिर गए। देश के सबसे बड़े बैंक के शेयरों में गिरावट के कारण मार्केट कैप में बड़ी कमी आई है। आज एचडीएफसी बैंक के शेयर 3.68 फीसदी फिसलकर 1,480.25 रुपये के स्तर पर पहुंच गए थे। पिछले दो दिनों के दौरान इसके स्टॉक में 12.44 फीसदी की गिरावट आई है।

1.35 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

दो दिनों में भारी गिरावट के कारण बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.35 लाख करोड़ रुपये घट गए हैं। मंगलवार को HDFC का मार्केट कैपिटलाइजेशन 12,74,740.22 करोड़ रुपये था, लेकिन बुधवार और गुरुवार में भारी गिरावट के कारण इसका मार्केट कैप घटकर 11,39,518 करोड़ रुपये हो चुका है।
जितना कमाया उसके 8 गुना गंवाया

प्राइवेट सेक्टर के बैंक HDFC में सबसे बड़ी गिरावट से पहले मंगलवार को कंपनी ने दिसंबर तिमाही का रिजल्ट घोषित किया था, जिसमें अच्छा मुनाफा दिखा था। HDFC Bank Q3 Results के मुताबिक, दिसंबर तिमाही में बैंक के नेट प्रॉफिट में 34 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी, जो 16,372 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया गया। हालांकि दो दिन में इसके मार्केट कैप में 1.35 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अगर मुनाफे से इसकी तुलना करें तो यह 8 गुना नुकसान हुआ है।

क्यों इतना गिर रहा HDFC के शेयर?

दिसंबर तिमाही के नतीजे में बैंक में पिछले साल की इस अवधि में जमा कम हुआ है। इसके अलावा निवेशकों के उच्च फंडिंग लागत और कमजोर शुद्ध ब्याज मार्जिन में कमी के कारण शेयर दबाव में आ गए। नोमुरा इंडिया ने कहा कि एचडीएफसी बैंक ने लोन बढ़ोतरी के मुकाबले जमा बढ़ोतरी देखी है, जो चिंता का विषय है और आने वाले समय में जमा में कमी आ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका