न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BRO व GREF के हर मजदूर का सरकार कराएगी 10 लाख का बीमा, राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी

देश की सीमाओं पर सड़क निर्माण करने वाले बीआरओ और जीआरईएफ के सभी मजदूरों का बीमा रक्षा मंत्रालय कराएगा। इसे लेकर रक्षामंत्री ने भी सहमति दे दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 13 Jan 2024 10:56:35

BRO व GREF के हर मजदूर का सरकार कराएगी 10 लाख का बीमा, राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। चीन सीमा तक आकाश मिसाइल ले जानी हो या फिर पाकिस्तान में लाहौर तक टैंक। सीमा तक सड़क बिछाने का काम रक्षा मंत्रालय का सीमा सड़क संगठन करता है। यह संगठन घने जंगलों से ऊंचाई वाले पहाड़ों तक बेहद जोखिम स्थिति में काम करता है। ऐसे में अब सड़क संगठन और जीआरईएफ की निर्माण परियोजनाओं में काम करने वाले सभी मजदूरों को बीमा सुरक्षा देने जा रहा है। कई बार निर्माण के दौरान तमाम दुर्घटनाएं हो जाते हैं। ऐसे में मजदूरों को उचित आर्थिंक संबल भी नहीं मिल पाता है।

हर मजदूर का दस लाख का बीमा

रक्षा मंत्रालय की अब किसी भी परियोजना में लगे हर मजदूर का 10 लाख रुपए का बीमा दिया जाएगा। यह सुविधा परियोजना के सभी आकस्मिक वेतनभोगी मजदूरों को भी मिलेगी। देश की सीमाओं पर सड़क निर्माण करने वाले बीआरओ और जीआरईएफ के सभी मजदूरों का बीमा रक्षा मंत्रालय कराएगा। इसे लेकर रक्षामंत्री ने भी सहमति दे दी है। इससे किसी भी आपात, जोखिम और दुर्घटना की स्थिति में मजदूरों के परिवार को लाभ पहुंचाएगा।

क्या है सीमा सड़क संगठन?

सीमा सड़क संगठन भारत में एक सड़क निर्माण कार्यकारी बल है। यह सड़क संगठन भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हुए सड़क मार्गों व पुलों का निर्माण कार्य करता है। इसके साथ ही सड़क के देखरेख की जिम्मेंवारी भी इसी संगठन की होती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित 19 राज्यों में यह संगठन सड़क बनाता है। बीआरओ ने नवंबर 2021 में उमलिंग ला में सबसे ऊंची सड़क निर्माण का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

विदेशों में भी सड़क निर्माण

सीमा सड़क संगठन भारत ही नहीं विदेशों में भी सड़क का निर्माण करता है। संगठन इस समय पड़ोसी देश अफगानिस्तान, भूटान, म्यांमार, ताजिकिस्तान और श्रीलंका में बुनियादी ढांचा निर्माण में शामिल हैं। यह सड़क संगठन भारतीय सशस्त्र बलों के साथ सीमावर्ती इलाकों में कंधे से कंधा मिलाकर कार्यों को निष्पादित करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप का दावा: ईरान ने लगाई युद्धविराम की गुहार, ईरानी अधिकारी ने किया खारिज
ट्रंप का दावा: ईरान ने लगाई युद्धविराम की गुहार, ईरानी अधिकारी ने किया खारिज
'ममता और बीजेपी: एक ही सिक्के के दो पहलू', ओवैसी ने बंगाल में टीएमसी पर साधा निशाना
'ममता और बीजेपी: एक ही सिक्के के दो पहलू', ओवैसी ने बंगाल में टीएमसी पर साधा निशाना
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
गाजियाबाद: मुस्लिम छात्रा से शादी करने वाले हिंदू शिक्षक की ससुरालवालों ने कर दी हत्या, मां बनने वाली थी पत्नी
गाजियाबाद: मुस्लिम छात्रा से शादी करने वाले हिंदू शिक्षक की ससुरालवालों ने कर दी हत्या, मां बनने वाली थी पत्नी
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
एक महीने तक सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने के फायदे,जानें क्यों बनाएं इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा
एक महीने तक सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने के फायदे,जानें क्यों बनाएं इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
पेट सही से साफ नहीं होता? आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे और पाएँ तुरंत आराम
पेट सही से साफ नहीं होता? आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे और पाएँ तुरंत आराम
खीरा कब खाएं, जानें किस समय खाने से मिलते हैं सबसे ज्यादा सेहतमंद फायदे
खीरा कब खाएं, जानें किस समय खाने से मिलते हैं सबसे ज्यादा सेहतमंद फायदे
केमिकल और डाई से बचकर बालों को नेचुरली काला करने के आसान तेल-नुस्खे
केमिकल और डाई से बचकर बालों को नेचुरली काला करने के आसान तेल-नुस्खे