न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सरकार ने बदले फास्टैग नियम, 17 फरवरी से होंगे लागू, सड़क पर उतरने से पहले चैक करें

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने टोल सड़कों पर टोल वसूली के लिए FASTag ट्रांजेक्शन को लेकर नए नियम लाए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 14 Feb 2025 6:49:21

सरकार ने बदले फास्टैग नियम, 17 फरवरी से होंगे लागू, सड़क पर उतरने से पहले चैक करें

नई दिल्ली। भारत सरकार ने देश में टोल भुगतान के लिए फास्टैग सिस्टम लागू किया हुआ है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने टोल प्लाजा पर भीड़भाड़ और देरी को कम करने और यात्रा में तेजी लाने के लिए इस सिस्टम को लागू किया था। अब सरकार ने फास्टैग का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक एक बार आप अपने फास्टैग को चेक कर लें, नहीं तो आपको टोल प्लाजा पर न सिर्फ मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, बल्कि दोगुना चार्ज भी देना पड़ेगा। नए नियम 17 फरवरी से लागू होंगे।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने टोल सड़कों पर टोल वसूली के लिए FASTag ट्रांजेक्शन को लेकर नए नियम लाए हैं। खास तौर पर ब्लैक लिस्टेड FASTag यूजर्स के लिए 70 मिनट की नई अवधि तय की गई है। अगर आप तय समय में खुद को ब्लैक लिस्ट से हटाने में नाकाम रहते हैं तो आपको दोगुना शुल्क देना होगा। ये नए नियम 17 फरवरी से लागू होंगे। इसके लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ने 28 जनवरी को सर्कुलर जारी किया था।

कब ब्लैक लिस्ट किया जाएगा?

अगर FASTag में पर्याप्त बैलेंस नहीं है तो FASTag को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। अगर FASTag टोल प्लाजा रीडर तक पहुंचने पर 60 मिनट से ज्यादा समय तक निष्क्रिय रहता है तो कोड 176 एरर डिस्प्ले होगा और ट्रांजेक्शन कैंसल हो जाएगा. साथ ही अगर स्कैनिंग के 10 मिनट बाद यह निष्क्रिय हो जाता है तो उसी कारण से ट्रांजेक्शन रिजेक्ट हो जाएगा। ऐसे में पेनल्टी के तौर पर दोगुना टोल शुल्क देना होगा। न केवल शेष राशि बल्कि केवाईसी सत्यापन पूरा नहीं करने और वाहन नंबर के साथ चेसिस नंबर का मिलान नहीं करने जैसे कारणों से फास्टैग को भी ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

कैसे ट्रांजेक्शन होगा रिजेक्ट?

उदाहरण के लिए मान लीजिए कि आपका FASTag सुबह 9 बजे ब्लैकलिस्ट हो गया है। अगर आप 10.30 बजे टोल प्लाजा पर पहुंचते हैं, तो आपका ट्रांजेक्शन रिजेक्ट हो जाएगा। अगर आप ब्लैकलिस्टेड बैलेंस को टॉप-अप करते हैं और पेंडिंग KYC को 70 मिनट के अंदर पूरा कर लेते हैं, तो ट्रांजेक्शन आसानी से पूरा हो जाएगा। इसी तरह अगर टोल 10 मिनट बाद भी रीड होता है, तो भी ब्लैकलिस्ट होने पर भी ट्रांजेक्शन रिजेक्ट हो जाएगा। इसलिए वाहन चालकों को इस नियम के बारे में जानकारी होना जरूरी है। जिन लोगों को आखिरी समय में अपने FASTag को रिचार्ज करने की आदत है, उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए और इसे पहले ही रिचार्ज कर लेना चाहिए। ताकि वे बिना किसी टेंशन के अपना सफर जारी रख सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब