न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से की देशभर में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग, राजस्थान के इस बजट में हुई थी घोषणा

गहलोत ने कहा, कोई भी सरकारी कर्मचारी बुढ़ापे में सिक्योर नहीं होगा तो वह क्या गवर्नेंस में सहयोग करेगा। उसे लगेगा कि पता नहीं बुढ़ापे में मेरा क्या होगा? पहला काम है सरकारी कर्मचारी, अफसर में एक कॉन्फिडेंस हो कि उसका बुढ़ापा सुरक्षित रहेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Feb 2022 9:28:14

अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से की देशभर में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग, राजस्थान के इस बजट में हुई थी घोषणा

बीते दिन रविवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली में थे जहां वे राहुल गांधी के आवास पहुचे थे। यहां अशोक गहलोत की राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ बैठक हुई है। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल भी मौजूद थे। इसके बाद वे मीडिया से भी रूबरू हुए थे जहां बातचीत करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार से देशभर में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग की हैं। राजस्थान के इस बार वाले बजट में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा की जा चुकी हैं।

बातचीत के दौरान गहलोत ने कहा कि मानवाधिकार आयोग ने भी टिप्पणी की थी कि नई पेंशन की जगह पुरानी पेंशन लागू करने पर विचार किया जाए। ज्यूडिशियल पे कमीशन ने भी नई पेंशन की जगह ओल्ड पेंशन स्कीम की ही पैरवी की है। वे न्यू पेंशन स्कीम लागू नहीं करना चाहते हैं। जब डिफेंस,ज्यूडिशियरी न्यू पेंशन स्कीम को नहीं मान रहे हैं तो बाकी सरकारी कर्मचारियों के हितों का भी हमें ध्यान रखना होगा। सीएम ने कहा- केरल, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में भी ओल्ड पेंशन पर रिव्यू करने के लिए कमेटी बनाई है। कमेटी क्यों बनाई, कमेटी इसलिए बनाई कि सब लोग महसूस कर रहे हैं कि रिटायरमेंट के बाद जिंदगी सुरक्षित नहीं है, इसलिए करना जरूरी था और हमने सोच समझकर फैसला किया है।

गहलोत ने कहा, कोई भी सरकारी कर्मचारी बुढ़ापे में सिक्योर नहीं होगा तो वह क्या गवर्नेंस में सहयोग करेगा। उसे लगेगा कि पता नहीं बुढ़ापे में मेरा क्या होगा? पहला काम है सरकारी कर्मचारी, अफसर में एक कॉन्फिडेंस हो कि उसका बुढ़ापा सुरक्षित रहेगा। इसको ध्यान में रखकर किसी जमाने में पेंशन का कंसेप्ट आया होगा। उसे दरकिनार कर फैसला किया गया, इसकी वजह से हर सरकारी कर्मचारी दुखी था। गहलोत ने कहा- पुरानी पेंशन लागू करने के हमारे फैसले के बाद लोग मिलने आ रहे हैं। उनके दिलों में क्या भाव है यह मैंने महसूस किया है। क्या हमें बाकी के सरकारी अफसरों-कर्मचारियों को सिक्योर महसूस नहीं करवाना है? मुझे उम्मीद है कि भारत सरकार भी ओल्ड पेंशन स्कीम पर विचार करेगी। पूरे देश में फिर से इसे लागू करेगी। बाकी राज्यों को भी इस पर सोचना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट