न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चंद्रबाबू नायडू को चुनाव आयोग का नोटिस, 48 घंटे में देना है जवाब, आंध्र के मुख्यमंत्री को कहा था राक्षस व जानवर

चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए तेलुगू देशम पार्टी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू को नोटिस जारी किया है। उन्हें सफाई पेश करने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 06 Apr 2024 9:45:19

चंद्रबाबू नायडू को चुनाव आयोग का नोटिस, 48 घंटे में देना है जवाब, आंध्र के मुख्यमंत्री को कहा था राक्षस व जानवर

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए तेलुगू देशम पार्टी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू को नोटिस जारी किया है। उन्हें सफाई पेश करने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है।
वाईएसआरसीपी के प्रदेश महासचिव लैला अप्पी रेड्डी ने इस बारे में आयोग से शिकायत की थी। नोटिस के अनुसार, नायडू ने येम्मिगनूर, मार्कापुरम और बापटला निर्वाचन क्षेत्र में रैली के दौरान 31 मार्च को रेड्डी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने सीएम को राक्षस और जानवर कहा था।

न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग ने अपने नोटिस में लिखा कि टीडीपी चंद्रबाबू नायडू पर चुनावी रैली में वाईएस जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

चुनाव आयोग ने कहा कि इसको लेकर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने पेन ड्राइव दी थी और शुरुआती जांच में लग रहा है कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बनता है। आंध्र प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव 13 मई को होने हैं। राज्य विधानसभा में कुल 175 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 88 सीटों की जरूरत होती है।

दरअसल, आंध्र प्रदेश की 175 सदस्यीय विधानसभा और 25 लोकसभा सीट पर चुनाव 13 मई को होना है और मतगणना चार जून को होगी। वहीं देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। पहले चरण के लिए वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। देश में हुए आम चुनाव का परिणाम 4 जून को आएगा।

2014 के विधानसभा चुनाव में चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली टीडीपी ने भारी बहुमत के साथ 102 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि जगन महन रेड्डी की वाइएसआरसीपी ने 67 सीटें जीती थीं। भाजपा यहां चार सीटें ही जीत पाई थी। 2019 के विधानसभा चुनाव में वाइएसआरसीपी ने 151 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी, जबकि टीडीपी केवल 23 सीटें ही जीत पाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी