न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चुनाव तारीखों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों पर सख्त हुआ चुनाव आयोग

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कार्यक्रम की घोषणा करने के साथ ही राजनीतिक दलों और लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू हो गई है और अब राजनीतिक दलों को बड़ी सावधानी बरतनी होगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 16 Mar 2024 7:38:00

चुनाव तारीखों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों पर सख्त हुआ चुनाव आयोग

नई दिल्ली। भारत चुनाव आयोग ने शनिवार को घोषणा की कि लोकसभा की 543 सीटों के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से सात चरणों में होंगे। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही अब आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 18वीं लोकसभा के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही देश में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कार्यक्रम की घोषणा करने के साथ ही राजनीतिक दलों और लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लागू हो गई है और अब राजनीतिक दलों को बड़ी सावधानी बरतनी होगी।

सरकार नहीं ले सकती नीतिगत फैसला

इसके साथ ही सरकार ऐसा कोई नीतिगत फैसला नहीं कर सकेगी, जो मतदाताओं के फैसले को प्रभावित कर सके। राजनीतिक दलों को सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर जिम्मेदार रवैया अपनाना चाहिए, फर्जी खबरें फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि राजनीतिक विमर्श का गिरता स्तर चिंता का विषय है, हम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ निंदा करने से आगे की कार्रवाई करेंगे।

खबरों की तरह न दिखाएँ विज्ञापन, निजी हमलों से बचने की हिदायत

इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ने ये भी कहा कि विज्ञापनों को खबरों की तरह दिखाने की अनुमति नहीं होगी, निजी हमलों से बचा जाए। चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक दलों को दिव्यांग व्यक्तियों के प्रति सम्मानजनक रवैया अपनाना चाहिए, बच्चों का इस्तेमाल नहीं किया जायेगा।

ईवीएम पर बोले

राजीव कुमार ने कहा कि ईवीएम के विरुद्ध विभिन्न शिकायतों पर अदालतों ने 40 बार गौर किया और प्रत्येक अवसर पर सभी आरोपों को खारिज कर दिया। सभी दल भलीभांति जानते हैं कि ईवीएम ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और बेहतर बना दिया है; इन्हीं ईवीएम के जरिये सत्तारूढ़ दलों को हारते हुए देखा गया है।

आयोग हिंसामुक्त चुनाव कराने पर प्रतिबद्ध

उन्होंने कहा कि आयोग हिंसामुक्त चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। साल 2019 के चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 303, कांग्रेस ने 52, तृणमूल कांग्रेस ने 22, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 10, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने पांच, माकपा ने तीन और भाकपा ने दो सीटें जीती थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग

सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता

पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा

अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा

10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?

'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल

डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी

पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे

फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी