Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अगली सुनवाई से पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री की बेटी को ED जारी नहीं करेगा सम्मन

दिल्ली एक्साइज घोटाले में तेलंगाना के सीएम की बेटी और बीआरएस की नेता के. कविता को अगली सुनवाई तक समन जारी नहीं किए जाएंगे। ईडी ने शुक्रवार को टॉप कोर्ट से कहा कि वह समन की तारीख 10 दिन बढ़ाएगा। ईडी ने कविता को शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Sep 2023 10:59:53

अगली सुनवाई से पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री की बेटी को ED जारी नहीं करेगा सम्मन

नई दिल्ली। दिल्ली एक्साइज घोटाले में तेलंगाना के सीएम की बेटी और बीआरएस की नेता के. कविता को अगली सुनवाई तक समन जारी नहीं किए जाएंगे। ईडी ने शुक्रवार को टॉप कोर्ट से कहा कि वह समन की तारीख 10 दिन बढ़ाएगा। ईडी ने कविता को शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा था।

ईडी की ओर से पेश एएसजी एसवी राजू ने जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच को बताया कि कविता पहले ईडी के सामने पेश हुई थीं। उन्हें कोई परेशानी है तो समन की तारीख बढ़ा दी जाएगी। एएसजी ने कोर्ट से कहा कि वह दो बार पेश हो चुकी हैं। वह व्यस्त हैं तो हम 10 दिन और बढ़ा देंगे।

कविता की ओर से पेश वकील ने बेंच से कहा कि उन्हें शुक्रवार को ही बुलाया गया है। जब बेंच ने मामले की सुनवाई 26 सितंबर को तय की तो कविता के वकील ने अपील की कि समन को अगली सुनवाई तक के लिए टाल दिया जाना चाहिए। जस्टिस संजय किशन कौल ने राजू से पूछा- क्या मुझे इसे रिकॉर्ड करने की जरूरत है या आप इसे कर देंगे? एएसजी ने कहा कि हम ही कर लेंगे।



की थी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग

शीर्ष अदालत कविता की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें उन्होंने गिरफ्तारी पर रोक का अनुरोध किया है। कविता ने कहा था कि उन्हें जारी किया गया ईडी का नोटिस राजनीति से प्रेरित है। पार्टी की कानूनी टीम इस बारे में भविष्य की कार्रवाई तय करेगी। ईडी ने कुछ अनियमितताओं में संलिप्तता के मामले में पूछताछ के लिए कविता को शुक्रवार को अपने दिल्ली कार्यालय में बुलाया था।

15 मार्च को शीर्ष अदालत ने कविता की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत जताई थी। वह इससे पहले मार्च में ईडी के सामने पेश हुई थीं। कविता ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। उनके ऊपर आरोप है कि दिल्ली एक्साइज घोटाले में वो मनीष सिसोदिया के साथ शरीक रही थीं। वो साउथ लॉबी की अगुवाई कर रही थीं। इस लॉबी ने ही 100 करोड़ रुपये की रिश्वत सिसोदिया तक पहुंचाई थी। मनीष सिसोदिया इस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका