Air India tweets, "Due to the emerging situation in Iran, the subsequent closure of its airspace, and in view of the safety of our passengers, Air India flights overflying the region are now using an alternative routing, which may lead to delays. Some Air India flights where… pic.twitter.com/cgf4r3GWUl
— ANI (@ANI) इंडिगो ने भी जारी किया ट्रैवल अलर्ट
इंडिगो एयरलाइंस ने भी यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि ईरान के एयरस्पेस बंद होने का असर कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ सकता है। एयरलाइन ने कहा कि यह स्थिति उनके नियंत्रण से बाहर है और वैश्विक सुरक्षा हालात को ध्यान में रखते हुए उड़ानों के संचालन में बदलाव किया जा रहा है।
इंडिगो ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए आश्वासन दिया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले फ्लाइट स्टेटस की जानकारी जरूर लें।
ईरान में हालात बेहद गंभीर
उधर, ईरान में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। देश के कई राज्यों में हिंसा और आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें तेज हो गई हैं। हालात पर काबू पाने के लिए सर्वोच्च नेता खामेनेई की सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक ईरान में 3000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और मृतकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लगातार बढ़ती हिंसा और अस्थिरता के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता गहराती जा रही है, जिसका असर अब हवाई यात्रा और वैश्विक परिवहन व्यवस्था पर साफ तौर पर नजर आने लगा है।















