न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मनी लांड्रिंग मामले में राकांपा के पूर्व सांसद की ईडी ने जब्त की 315 करोड़ की सम्पत्ति

ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पूर्व सांसद के खिलाफ चल रहे मनी लांड्रिंग के मामले में 315 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 15 Oct 2023 4:19:51

मनी लांड्रिंग मामले में राकांपा के पूर्व सांसद की ईडी ने जब्त की 315 करोड़ की सम्पत्ति

नई दिल्ली। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पूर्व सांसद के खिलाफ चल रहे मनी लांड्रिंग के मामले में 315 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। राकांपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य ईश्वरलाल शंकरलाल जैन ललवानी के खिलाफ ये एक्शन लिया गया। वो राजमल लखीचंद ज्वेलर्स, आरएल गोल्ड और मनराज ज्वेलर्स के मालिक हैं।

ईडी ने बैंक धोखाधड़ी मामले में कुल 315.60 करोड़ रुपये मूल्य की कुछ पवनचक्की, चांदी तथा हीरे के आभूषण, ईंट और भारतीय मुद्रा के अलावा जलगांव, मुंबई, ठाणे, सिलोड (महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में) और कच्छ (गुजरात) में 70 अचल संपत्तियां कुर्क की हैं। एजेंसी ने कहा कि कुर्क की गईं संपत्तियों में ईश्वरलाल शंकरलाल जैन ललवानी के साथ मनीष ईश्वरलाल जैन ललवानी की बेनामी संपत्ति भी शामिल हैं।

पीएमएलए का यह मामला सीबीआई के तीन केसों से संबंधित है। इसमें आरोप लगाया गया है कि इन कंपनियों और उसके मालिकों ने भारतीय स्टेट बैंक को 352.49 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाया। ईडी का आरोप है कि आरोपियों ने ऐसा कर्ज लेने के लिए फर्जी वित्तीय जानकारियां दीं। इस मामले में अगस्त में छापेमारी की गई थी।

शरद पवार के खासे नजदीक हैं ईश्वरलाल शंकरलाल जैन

ईश्वरलाल शंकरलाल जैन राकांपा चीफ शरद पवार के खासे नजदीक माने जाते हैं। पवार खेमे के वैसे वो पहले नेता नहीं हैं जिनके ऊपर ईडी की नजरेइनायत हुईं। उनसे पहले कुछ और नेताओं के ठिकानों पर ईडी की टीमें पहुंच चुकी हैं। वैसे एमवीए की सरकार बनने के बाद से ईडी महाराष्ट्र में खासी एक्टिव रही है। शिवसेना के भी कई नेताओं के गिरेबां तक ईडी के हाथ पहुंच चुके हैं।

उद्धव ठाकरे के खासमखास संजय राउत भी पात्रा चॉल स्कैम में जेल की हवा खा चुके हैं। राकांपा के नेताओं की बात की जाए तो उद्धव कैबिनेट में मंत्री रहे अनिल देशमुख और नवाब मलिक जेल की हवा खा चुके हैं। नवाब मलिक फिलहाल मेडिकल बेल पर बाहर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी