न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ED ने फिर किया अरविन्द केजरीवाल को तलब, पहले भी हाजिर नहीं हुए मुख्यमंत्री

दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने फिर से समन है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 18 Dec 2023 10:12:51

ED ने फिर किया अरविन्द केजरीवाल को तलब, पहले भी हाजिर नहीं हुए मुख्यमंत्री

नई दिल्ली। दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने फिर से समन है। जांच एजेंसी ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को 21 दिसंबर को हाजिर होने के लिए कहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी की तरफ से पहले भी नोटिस जारी किया गया था, लेकिन केजरीवाल जांच एजेंसी के समक्ष हाजिर नहीं हुए थे।

ED ने इससे अलग कदम उठाते हुए पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष से पूछताछ करने का फैसला किया। जांच एजेंसी ने 9 दिसंबर को राज्यसभा सांसद और आप के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नारायण दास गुप्ता से पूछताछ की थी। ऐसे में एजेंसी जल्द से जल्द इस मामले की चार्जशीट दाखिल करना चाहती है।

प्रवर्तन निदेशालय दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। इससे पहले 2 नवंबर को ईडी ने अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा था। लेकिन केजरीवाल और आप के अन्य नेताओं ने इस नोटिस को गैरकानूनी बताते हुए इसे वापस लिए जाने की मांग उठाई थी। केजरीवाल को समन भेजे जाने के बाद आम आदमी पार्टी के कई नेता यह आशंका जता रहे थे कि अरविंद केजरीवाल को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कई आप नेता तो यहां तक कह रहे थे कि अगर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाता है तो आप कैबिनेट जेल में ही लगेगी। इसी के साथ आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में एक कैंपेन भी चलाया था और इस कैंपेन के जरिए आप नेता दिल्ली की जनता के घर जाकर उनसे पूछते थे कि गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल को इस्तीफा देना चाहिए या नहीं? आप नेता यह कह रहे थे कि गिरफ्तार होने के बाद भी केजरीवाल सीएम बने रहेंगे और वो इस्तीफा नहीं देंगे।

मनीष सिसोदिया व संजय सिंह पहले से ही जेल में

दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले में आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पहले से ही जेल में बंद हैं। हाल ही में आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। संजय सिंह की गिरफ्तारी से पहले उनके ठिकानों पर छापेमारी हुई थी और कई घंटों तक पूछताछ भी की गई थी।

आम आदमी पार्टी दिल्ली में किसी भी तरह के आबकारी नीति घोटाले से इनकार करती रही है। आम आदमी पार्टी भाजपा पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाती रही है।

100 करोड़ की बात आई सामने

सूत्रों के मुताबिक, बताया जा रहा है कि चार्जशीट जांच एजेंसी ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी उन मुख्य लाभार्थियों में से एक थी जिसे रिश्वत के रूप शराब कार्टेल से 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। इसके लिए शराब नीति से जुड़े नियमों में कथित तौर पर बदलाव भी किया गया था। इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय ने सुप्रीम कोर्ट को दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के मुकदमे को छह महीने के भीतर पूरा करने का वादा किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स