न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विदेशी तेजी के असर से सोना महंगा, 63805 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँचा, चाँदी में भी आई तेजी

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,077 रुपए महंगा होकर 63,805 रुपए पर बिक रहा है। इससे पहले 1 दिसंबर को सोने ने अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। तब इसकी कीमत 62,728 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 04 Dec 2023 2:52:38

विदेशी तेजी के असर से सोना महंगा, 63805 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँचा, चाँदी में भी आई तेजी

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में आ रही तेजी के असर से घरेलू बाजार में सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि बढ़ती आर्थिक मंदी पर बढ़ती चिंताओं के बीच, एशिया भर से मध्यम क्रय प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) रीडिंग के एक समूह ने भी पीली धातु की सुरक्षित मांग को काफी हद तक बढ़ा दिया है। सोना आज यानी सोमवार (4 दिसंबर) को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,077 रुपए महंगा होकर 63,805 रुपए पर बिक रहा है। इससे पहले 1 दिसंबर को सोने ने अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। तब इसकी कीमत 62,728 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, शादियों का सीजन शुरू हो चुका है, इसमें सोने की डिमांड बढ़ने लगी है। इसके अलावा चीन की रहस्यमयी बीमारी से भी लोगों में डर है। इससे सोने को सपोर्ट मिल रहा है। ऐसे में अगले एक साल में सोना 67 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

चांदी भी 77 हजार के पार निकली

चांदी में भी आज शानदार तेजी देखने को मिल रही है। ये 673 रुपए महंगी होकर 77,073 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 76400 रुपए पर थी। वहीं नवंबर में भी इसमें अच्छी तेजी रही थी।

नवंबर में सोने-चांदी में रही बढ़त

बीते महीने यानी नवंबर में सोने-चांदी के दाम में बढ़त देखने को मिली है। 1 नवंबर को सोने के दाम 60,896 रुपए थे, जो अब 62,607 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। वहीं चांदी की कीमत अब तक इस महीने 5,109 रुपए बढ़ी है। यह नवंबर के पहले दिन 70,825 रुपए पर थी, जो अब 75,934 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप का दावा: ईरान ने लगाई युद्धविराम की गुहार, ईरानी अधिकारी ने किया खारिज
ट्रंप का दावा: ईरान ने लगाई युद्धविराम की गुहार, ईरानी अधिकारी ने किया खारिज
'ममता और बीजेपी: एक ही सिक्के के दो पहलू', ओवैसी ने बंगाल में टीएमसी पर साधा निशाना
'ममता और बीजेपी: एक ही सिक्के के दो पहलू', ओवैसी ने बंगाल में टीएमसी पर साधा निशाना
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
गाजियाबाद: मुस्लिम छात्रा से शादी करने वाले हिंदू शिक्षक की ससुरालवालों ने कर दी हत्या, मां बनने वाली थी पत्नी
गाजियाबाद: मुस्लिम छात्रा से शादी करने वाले हिंदू शिक्षक की ससुरालवालों ने कर दी हत्या, मां बनने वाली थी पत्नी
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
एक महीने तक सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने के फायदे,जानें क्यों बनाएं इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा
एक महीने तक सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने के फायदे,जानें क्यों बनाएं इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
पेट सही से साफ नहीं होता? आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे और पाएँ तुरंत आराम
पेट सही से साफ नहीं होता? आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे और पाएँ तुरंत आराम
खीरा कब खाएं, जानें किस समय खाने से मिलते हैं सबसे ज्यादा सेहतमंद फायदे
खीरा कब खाएं, जानें किस समय खाने से मिलते हैं सबसे ज्यादा सेहतमंद फायदे
केमिकल और डाई से बचकर बालों को नेचुरली काला करने के आसान तेल-नुस्खे
केमिकल और डाई से बचकर बालों को नेचुरली काला करने के आसान तेल-नुस्खे