न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में बने रहेंगे डोभाल, पीएम प्रमुख सचिव पीके मिश्रा को भी मिला सेवा विस्तार

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को फिर से नियुक्ति मिल गई है। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा को भी सेवा विस्तार मिल गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 13 Jun 2024 7:50:41

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में बने रहेंगे डोभाल, पीएम प्रमुख सचिव पीके मिश्रा को भी मिला सेवा विस्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को फिर से नियुक्ति मिल गई है। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा को भी सेवा विस्तार मिल गया है। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इन दोनों पद पर सेवा विस्तार को मंजूरी दी है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने इससे जुड़ा लेटर जारी कर दिया है। वहीं, पीके मिश्रा प्रधानमंत्री मोदी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के पद पर बने रहेंगे।

अब अजित डोभाल अगले 5 और सालों तक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद पर बने रहेंगे। उन्हें कैबिनेट रैंक के अफसर का दर्जा मिला हुआ है, जो पहले की तरह ही बरकरार रहेगा। अजित डोभाल नई सरकार गठन के बाद अपने पहले असाइनमेंट पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ इटली जाने वाले हैं। यहां वह जी-7 समिट में हिस्सा लेंगे।

1968 बैच के आईपीएस अधिकारी अजीत डोभाल प्रधानमंत्री के सामने कूटनीतिक सोच और ऑपरेशनल प्लानिंग का शानदार कॉम्बिनेशन लेकर आते हैं। वह एक प्रख्यात काउंटर टेरेरिज्म एक्सपर्ट हैं। इसके साथ ही उन्हें परमाणु मुद्दों का भी विशेषज्ञ माना जाता है। डोभाल पिछले 10 सालों से देश के NSA के तौर पर काम कर रहे हैं। उरी में हुए सर्जिकल स्ट्राइक हो या पाकिस्तान में घुस कर आतंकवादियों को मारना हो ये सब काम अजित डोभाल के NSA रहते हुआ। बता दें कि NSA का पोस्ट कैबिनेट मंत्री के स्तर का होता है। NSA की रिपोर्टिंग सीधे प्रधानमंत्री के पास होती है वो रक्षा मंत्री या गृहमंत्री को रिपोर्ट नहीं करते हैं।

इसके अलावा कुवैत में आग लगने से 42 भारतीयों की मौत की भी पीएम मोदी ने समीक्षा की। इस बैठक में भी डोभाल मौजूद थे। केंद्र सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया, 'कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने अजित डोभाल के नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह 10 जून, 2024 को नियुक्त हुए हैं। उनका कार्यकाल अगले आदेश तक या फिर पीएम के कार्य़काल तक बना रहेगा।' अजित डोभाल का मोदी सरकार के दौर में अच्छा रुतबा रहा है और उन्हें कैबिनेट की रैंक मिलती रही है। अजित डोभाल आईपीएस अधिकारी रहे हैं और खुफिया अफसर के तौर पर उनके काम की खूब सराहना की जाती है।

वह 2014 में ही पीएम मोदी के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के तौर पर जुड़े थे। भारत की सुरक्षा नीति पर अजित डोभाल की छाप देखी जाती है। वह जम्मू-कश्मीर में पाक प्रेरित आतंकवाद और देश एवं विदेश में खालिस्तान के उभार के संकट से निपटने में अहम रोल अदा कर रहे हैं। बता दें कि अरब देशों के साथ भारत के बेहतर रिश्तों के पीछे भी डोभाल की भूमिका मानी जाती है। मोदी सरकार के दौर में भारत ने पाकिस्तान पर सख्त नीति का पालन किया है। उड़ी पर अटैक के बाद भारत ने हमला बोला था। इसके अलावा पुलवामा अटैक के बाद भी भारत ने आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए कार्रवाई की थी।

dobhal will continue as national security advisor,pm principal secretary pk mishra also got extension

पिछले 10 साल से प्रिसिंपल सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे मिश्रा

वहीं, पीके मिश्रा 1972 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह पिछले 1 दशक से प्रधानमंत्री मोदी के साथ प्रधान सचिव के तौर पर काम कर रहे हैं। इससे पहले वह भारत सरकार के कृषि सचिव के पद पर थे। इसी पद से वह सेवानिवृत्त हुए थे, जिसके बाद उन्हें पीएम मोदी ने अपना प्रधान सचिव नियुक्त किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका