न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली की वायु गुणवत्ता गम्भीर श्रेणी में, व्यापारियों ने की पीएम से पड़ोसी राज्य सरकारों की आपात बैठक बुलाने की मांग

दिल्ली के चैंबर आफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर त्योहारी माहौल में वायु प्रदूषण की वजह से कारोबार पर पड़ रहे असर पर चर्चा करने के लिए तुरंत दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश की सरकारों की आपात बैठक बुलाने की मांग की है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 05 Nov 2023 3:56:34

दिल्ली की वायु गुणवत्ता गम्भीर श्रेणी में, व्यापारियों ने की पीएम से पड़ोसी राज्य सरकारों की आपात बैठक बुलाने की मांग

नई दिल्ली। दिल्ली के चैंबर आफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर त्योहारी माहौल में वायु प्रदूषण की वजह से कारोबार पर पड़ रहे असर पर चर्चा करने के लिए तुरंत दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश की सरकारों की आपात बैठक बुलाने की मांग की है।

गौरतलब है कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक में कोई सुधार नहीं हो रहा है। राजधानी और आसपास के शहर धुंध में घिरे हुए ‘गंभीर’ श्रेणी में बने हुए हैं। वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि AQI 7 नवंबर तक ‘गंभीर’ रहने की आशंका है। इसके बाद छह दिनों तक इसके ‘गंभीर’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहने की आशंका है। फिलहाल दिल्ली, नोएडा की हालत काफी खराब है। राजधानी की हवा जहरीली जैसी हो गई है। घर के अंदर भी आम लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। खास तौर पर दमा पीड़ितों की हालत काफी खराब है। आंखों में जलन और गले में खराश की शिकायतें बढ़ रही हैं।

आंकड़ों के मुताबिक नवंबर के पहले सप्ताह में हवा का यह ‘गंभीर’ दौर वर्ष 2019 के बाद से लगातार जारी है। शनिवार शाम 7 बजे 24 घंटे का औसत AQI 433 था। यह सुबह 9 बजे 407 के आंकड़े से और खराब हो गया। यह शुक्रवार को दर्ज किए गए 475 के प्वाइंट से थोड़ा ही कम था, जो इस सीज़न में अब तक का सबसे अधिक है।

इन दिनों जो हालात है वह पिछले कुछ दिनों से लगातार बने हुए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक वैज्ञानिक के अनुसार, सफदरजंग मौसम केंद्र पर शांति की स्थिति बनी हुई है, जहां सुबह 7 बजे दृश्यता केवल 500 मीटर थी और शाम 4 बजे के आसपास दृश्यता केवल मामूली सुधार के साथ 600 मीटर हो गई। पालम में उत्तर-पश्चिम दिशा से 4 किमी प्रति घंटे की धीमी गति से हवा चली, जहां सुबह 7 बजे दृश्यता 400 मीटर और शाम 4 बजे के आसपास 1,000 मीटर थी।

पूर्वानुमान संकेत कर रहे हैं कि ‘गंभीर’ वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) जारी रहने की आशंका है, क्योंकि कम हवा की गति के साथ-साथ उत्तर-पश्चिम या दिल्ली के उत्तर से आने वाली हवाएं जो पराली जलाने का धुआं राष्ट्रीय राजधानी में ला सकती हैं, कम से कम 7 नवंबर तक बनी रहेगी।

रविवार को हवा की दिशा दिल्ली के उत्तर-पश्चिम या उत्तर दिशा से 6 से 8 किमी प्रति घंटे की धीमी गति से रहने की संभावना है। हवा की गति सोमवार को भी वैसी ही रह सकती है, हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम या उत्तर-पूर्व से होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन