न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आप सांसद संजय सिंह की कोर्ट ने 13 अक्टूबर तक बढ़ाई ईडी की हिरासत

दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की कोर्ट ने आज 3 दिन के लिए हिरासत अवधि बढ़ा दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 10 Oct 2023 4:37:34

आप सांसद संजय सिंह की कोर्ट ने 13 अक्टूबर तक बढ़ाई ईडी की हिरासत

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की कोर्ट ने आज 3 दिन के लिए हिरासत अवधि बढ़ा दी है। ईडी ने कोर्ट के सामने संजय सिंह की हिरासत की अवधि को 5 दिन तक बढ़ाने की मांग की थी, जिसके बाद कोर्ट ने हिरासत की अवधि को तीन दिन तक के लिए बढ़ा दिया है। पेशी के दौरान कोर्ट ने संजय सिंह के परिवार और वकील को 10 मिनट तक मिलने की इजाजत दी थी।

वहीं दूसरी ओर सांसद संजय सिंह ने कोर्ट में एनकाउंटर की आशंका जताई है। उन्होंने कोर्ट में सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा कि जब इन्होंने रिमांड लिया तो रात में साढ़े 10 बजे मुझसे कहा कि आपको बाहर जाना है। मैंने पूछा कहां लेकर जा रहे हैं तो इन्होंने बताया कि तुगलक रोड थाने लेकर जा रहे हैं। इसके बाद मैंने पूछा कि जज साहब को बताया? तो इन्होंने कहा कि ऊपर से फोन आया है। मैंने मना किया तो कहा लिखकर दो।

संजय सिंह ने कहा कि अगर 3 अक्टूबर को ही ED की तैयारियां थीं तो पेस्टिसाइड पहले क्यों नहीं किया गया? पहले दिन रात साढ़े 10 बजे और दूसरे दिन साढ़े 9 बजे बाहर ले जाने की बात कही। ये बताएं कि किस ऊपर वाले के कहने पर मुझे ऊपर भेजने की तैयारी थी? संजय ने कहा कि ये आपके सामने कहते हैं कि ईडी दफ्तर में ही रखने को तैयार हैं लेकिन वहां जाकर बाहर थाने ले जाने की बात कही। संजय सिंह ने कहा कि अगर बाहर ले जाकर मेरा एनकाउंटर कर दिया तो किसको जवाब देंगे।

सवालों के सही जवाब नहीं दे रहे संजय सिंह

उधर, ईडी की तरफ से पेश वकील ने कहा कि संजय सिंह हिरासत में सवालों के सही जवाब नहीं दे रहे हैं। वो जांच में सहयोग नहीं दे रहे हैं। उनसे फोन के डेटा के बारे में पूछा गया तो उसका भी उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कोर्ट के सवाल के जवाब में ED की ओर से पेश वकील ने बताया कि हाल ही में रेड चंडीगढ़ में डाली गई है, जिस बिजनेसमैन की निशानदेही पर छापेमारी की गई है, उसका बयान दर्ज हो गया है और उसने कुछ ऐसी अहम जानकारी दी है, जिसका खुलासा इस वक़्त नहीं किया जा सकता।

प्रवर्तन निदेशालय की ओर बताया गया कि इस मामले में रिश्वत मांगे जाने के सबूत जांच एजेंसी के पास है। ईडी इन आरोपों की जांच कर रही है। ED ने एक बिज़नेसमैन का बयान दर्ज किया। अभी उसको अदालत में डिस्क्लोज नहीं कर सकते है। ED ने कोर्ट को बताया कि शराब व्यपारियों के लाइसेंस को क्लियर करने के लिए घूस मांगी गई थी। ED ने कहा कि संजय सिंह का करीबी सर्वेश मिश्रा भी जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। ED ने कहा कि सर्वेश मिश्रा को कल के लिए नया समन जारी किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन