न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में 50 हजार के नीचे आए कोरोना के नए केस, 64,819 ठीक हुए; 1183 लोगों की मौत, 10 राज्यों में संक्रमण दर अब भी 5% से ज्यादा

देश में शुक्रवार को कोरोना के 50 हजार से कम आए। मिली रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 48,768 नए संक्रमितों की पहचान हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Jun 2021 10:04:17

देश में 50 हजार के नीचे आए कोरोना के नए केस, 64,819 ठीक हुए; 1183 लोगों की मौत, 10 राज्यों में संक्रमण दर अब भी 5% से ज्यादा

देश में शुक्रवार को कोरोना के 50 हजार से कम आए। मिली रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 48,768 नए संक्रमितों की पहचान हुई। इस दौरान 64,819 मरीज ठीक भी हुए। हालाकि, इस दौरान 1183 मरीजों की मौत भी हुई है। देश में कोरोना के हालात जरुर काबू हो रहे है लेकिन 10 राज्यों में चिंता अभी भी बनी हुई है। यहां, संक्रमण दर 5% से है। यानी इन राज्यों में अब भी हर 100 टेस्ट पर 5 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। इनमें सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, केरल, नगालैंड, गोवा, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 48,698 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1183 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद अब देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्‍या अब 3 करोड़ 1 लाख 83 हजार 143 हो गई है। देश में अब तक कोरोना से 5 लाख 95 हजार 565 एक्टिव केस हैं, जबकि 2 करोड़ 91 लाख 93 हजार 85 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं अब तक कोरोना से 3 लाख 94 हजार 493 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक 31,50,45,926 लोगों को वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है। पिछले 25 घंटे में 61,19,169 लोगों को कोरोना वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है।

डेल्टा प्लस वैरिएंट ने बढाई चिंता

डेल्टा प्लस वैरिएंट (Delta+ Variant) को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने शुक्रवार देर शाम 8 राज्यों को चिट्ठी लिखकर जांच और जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जिन 8 राज्यों को चिट्ठी लिखी गई है उसमें राजस्थान, कर्नाटक, पंजाब, झारखंड, हरियाणा, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु शामिल हैं। इन राज्यों से यह भी कहा गया है कि जिन जिलों में डेल्टा प्लस के केस मिले हैं, वहां तत्काल प्रभाव से कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं।

यह है प्रमुख राज्यों का हाल

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 9,604 लोग संक्रमित पाए गए। 10,138 लोग ठीक हुए और 511 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 60.17 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 57.72 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.20 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.20 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को 293 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 710 लोग ठीक हुए और 8 की मौत हो गई। अब तक 9.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.72 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,423 लोगों की मौत हो चुकी है। 6,889 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 206 लोग संक्रमित पाए गए। 320 लोग ठीक हुए और 15 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.05 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.79 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,381 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 3,423 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में शुक्रवार को 131 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 277 लोग ठीक हुए और किसी की मौत नहीं हुई। अब तक राज्य में 9.51 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.41 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,905 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 1,873 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में शुक्रवार को 123 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 431 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.08 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,045 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 4,116 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में शुक्रवार को 115 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 198 लोग ठीक हुए और 4 की मौत हो गई। अब तक 14.33 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.06 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,952 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,680 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को 50 नए मामले सामने आए। 198 लोग ठीक हुए और 22 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.79 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,831 लोगों की मौत हो गई। 1,110 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के 52 जिलों में से 30 जिलों में पिछले 24 घंटों में एक भी नया कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के सात नए मामले इंदौर में आए, जबकि भोपाल में 11 नए मामले आए।

केरल में शुक्रवार को 11,546 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 11,056 लोग ठीक हुए और 118 की मौत हो गई। अब तक 28.65 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.52 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,700 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,00,234 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर