न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'ऑपरेशन सिंदूर' केवल रुका है, खत्म नहीं, भारत का पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश, सौंपने होंगे हाफिज सईद, लखवी और साजिद मीर

सिंह ने अमेरिका द्वारा 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत को सौंपे जाने का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान को भी हाफिज सईद, जकीउर रहमान लखवी और साजिद मीर जैसे खूंखार आतंकियों को भारत को सौंपना चाहिए। हमने पाकिस्तान को पुख्ता सबूत, डोज़ियर और तकनीकी जानकारी तक दी है, फिर भी ये आतंकी आज़ाद घूम रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 20 May 2025 8:55:27

'ऑपरेशन सिंदूर' केवल रुका है, खत्म नहीं, भारत का पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश, सौंपने होंगे हाफिज सईद, लखवी और साजिद मीर

नई दिल्ली। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के भीतर घुसकर किए गए साहसिक सैन्य अभियान 'ऑपरेशन सिंदूर' ने न केवल आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुँचाया, बल्कि उनके प्रशिक्षण केंद्रों को भी ध्वस्त कर दुनिया को यह दिखा दिया कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि कार्रवाई से जवाब दे रहा है। इस अभियान के बाद अब भारत के इज़राइल में राजदूत जेपी सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि यह ऑपरेशन फिलहाल रुका हुआ है, लेकिन समाप्त नहीं हुआ है।

भारत की नीति अब स्पष्ट — जहां आतंकी होंगे, वहीं मार गिराए जाएंगे


इज़राइली टीवी चैनल i24 को दिए एक साक्षात्कार में राजदूत सिंह ने कहा, "हमारी प्राथमिकता अब स्पष्ट है — आतंकवाद को जड़ से खत्म करना। ऑपरेशन सिंदूर फिलहाल थमा है, लेकिन जब तक आतंक के ढांचे ज़िंदा हैं, भारत पीछे नहीं हटेगा।" उनका यह बयान इस बात का संकेत है कि भारत अब रक्षात्मक नहीं, आक्रामक रणनीति अपना चुका है और यह अब 'नया सामान्य' है।

हाफिज, लखवी और मीर — भारत की अगली मांग


सिंह ने अमेरिका द्वारा 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत को सौंपे जाने का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान को भी हाफिज सईद, जकीउर रहमान लखवी और साजिद मीर जैसे खूंखार आतंकियों को भारत को सौंपना चाहिए। "हमने पाकिस्तान को पुख्ता सबूत, डोज़ियर और तकनीकी जानकारी तक दी है, फिर भी ये आतंकी आज़ाद घूम रहे हैं।"

कौन हैं ये आतंकी?

साजिद मीर और जकीउर रहमान लखवी, दोनों लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकी हैं। मीर को 2008 के मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है, जिसने हमले के दौरान पाकिस्तानी जमीन से सीधा नियंत्रण किया था। वहीं लखवी, उसी संगठन का ऑपरेशनल प्रमुख है और इस पूरे हमले की साजिश में उसका भी मुख्य हाथ था।

नूर खान एयरबेस पर हमला — पाकिस्तान में हड़कंप

राजदूत सिंह ने यह भी खुलासा किया कि 10 मई को पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस पर भारत की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद इस्लामाबाद में घबराहट का माहौल था। “पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने खुद भारत से संपर्क कर सीजफायर की अपील की,” सिंह ने दावा किया।

पहलगाम हमला बना कार्रवाई की वजह


पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सिंह ने कहा कि आतंकियों ने वहां पीड़ितों का धर्म पूछकर गोलियां चलाईं, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई। इसी के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की शुरुआत की।

सिंधु जल संधि पर सख्त रुख

सिंह ने पाकिस्तान द्वारा सिंधु जल संधि को लेकर की गई टिप्पणी को भी खारिज किया और प्रधानमंत्री मोदी के बयान को दोहराया — “खून और पानी साथ नहीं बह सकते।” जब तक आतंक का प्रवाह पाकिस्तान से जारी रहेगा, भारत की ओर से सिंधु जल संधि को स्थगित रखा जाएगा।

आतंक के खिलाफ भारत-इज़राइल की साझेदारी


अंत में, राजदूत सिंह ने वैश्विक आतंक के खिलाफ एकजुट प्रयासों की वकालत की और कहा कि भारत और इज़राइल जैसे देशों को मिलकर आतंकवाद और उसे समर्थन देने वाले देशों के खिलाफ साझा मोर्चा खोलना चाहिए। पाकिस्तान की ओर से हमले की जांच की पेशकश को उन्होंने केवल एक “ध्यान भटकाने की कोशिश” बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका