Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नल सोफिया कुरैशी विवादित टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह की बढ़ेंगी मुश्किलें, MP सरकार ने उठाया बड़ा कदम

SC के आदेश पर मंत्री विजय शाह की टिप्पणी की जांच के लिए MP सरकार ने 3 सदस्यीय SIT बनाई, कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान से बढ़ीं मुश्किलें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 20 May 2025 8:07:41

कर्नल सोफिया कुरैशी विवादित टिप्पणी मामले में मंत्री विजय शाह की बढ़ेंगी मुश्किलें, MP सरकार ने उठाया बड़ा कदम

कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान को लेकर मंत्री विजय शाह की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया है। मंत्री शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।

सर्वोच्च न्यायालय ने इस टिप्पणी की गहन जांच के लिए SIT गठित करने का निर्देश दिया था। इस आदेश का पालन करते हुए मध्य प्रदेश पुलिस ने सोमवार (19 मई) देर रात विशेष जांच दल का गठन कर लिया। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने पुष्टि की कि यह कदम सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेशों के तहत उठाया गया है।

SIT में शामिल होंगे ये अधिकारी

इस तीन सदस्यीय SIT में तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नियुक्त किए गए हैं— पुलिस महानिरीक्षक (IG) प्रमोद वर्मा, उप महानिरीक्षक (DIG) कल्याण चक्रवर्ती, और पुलिस अधीक्षक (SP) वाहिनी सिंह। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया था कि SIT में एक महिला अधिकारी की नियुक्ति अनिवार्य होनी चाहिए और इसका गठन मंगलवार (20 मई) सुबह 10 बजे तक हर हाल में कर लिया जाए। राज्य के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने त्वरित आदेश जारी कर SIT के गठन की पुष्टि की और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।
अब क्या करेगी SIT?

SIT में शामिल अधिकारी राज्य में पहले से ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। प्रमोद वर्मा वर्तमान में सागर रेंज के IG हैं, कल्याण चक्रवर्ती SAF, भोपाल में DIG के रूप में कार्यरत हैं, जबकि वाहिनी सिंह डिंडोरी जिले की पुलिस अधीक्षक हैं। अब यह टीम उस एफआईआर की जांच करेगी जो मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश पर मंत्री विजय शाह के खिलाफ दर्ज की गई थी।

यह मामला तब सुर्खियों में आया जब विजय शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान चर्चा में आईं कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

इस टिप्पणी को लेकर मंत्री शाह को व्यापक आलोचना का सामना करना पड़ा। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने भी अपने आदेश में उनके बयान को “अशोभनीय” और “निम्न स्तरीय भाषा” वाला बताया। कोर्ट ने पुलिस को भारतीय दंड संहिता की धारा 153-A के तहत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए — जो कि समुदायों के बीच वैमनस्य और घृणा फैलाने से संबंधित है।

जनता और कई पूर्व सैन्य अधिकारियों की तीव्र प्रतिक्रिया के बाद विजय शाह ने बयान पर खेद जताते हुए कहा कि वह कर्नल सोफिया कुरैशी का सम्मान अपनी बहन से भी अधिक करते हैं। अब इस पूरे मामले में सभी की निगाहें SIT की निष्पक्ष और सख्त जांच पर टिकी हुई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology