न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैं रोया नहीं था… वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू मैच के बाद वायरल फोटो पर तोड़ी चुप्पी

आउट होने के बाद वैभव थोड़ा भावुक नजर आए और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। तस्वीरों को देखकर ऐसा लगा कि वह रो रहे थे, लेकिन अब खुद वैभव ने इस पूरे पल का सच उजागर किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 19 May 2025 6:23:20

मैं रोया नहीं था… वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू मैच के बाद वायरल फोटो पर तोड़ी चुप्पी

आईपीएल 2025 में 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स की ओर से डेब्यू करते ही 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने नया इतिहास रच दिया। वह आईपीएल में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले ही मैच में उन्होंने बतौर ओपनर 20 गेंदों पर 34 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें दो चौके और तीन गगनचुंबी छक्के शामिल थे। हालांकि आउट होने के बाद वैभव थोड़ा भावुक नजर आए और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। तस्वीरों को देखकर ऐसा लगा कि वह रो रहे थे, लेकिन अब खुद वैभव ने इस पूरे पल का सच उजागर किया है।

राजस्थान रॉयल्स द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में वैभव ने अपने दोस्त और पंजाब किंग्स के खिलाड़ी मुशीर खान से बातचीत में बताया कि वह रो नहीं रहे थे, बल्कि स्टेडियम की तेज लाइट उनकी आंखों में पड़ गई थी, जिससे उन्हें असहजता महसूस हुई। उन्होंने साफ कहा, "मैं रोया नहीं था, बस आंख में कुछ परेशानी हो गई थी।" वैभव का यह सहज और सच्चा जवाब फैन्स के दिल को छू गया।

इसके बाद वैभव ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मैच में भी दमदार प्रदर्शन किया और 15 गेंदों में 40 रन बनाए, हालांकि वह अर्धशतक से चूक गए। चार चौके और चार छक्के उनकी पारी में देखने को मिले। हालांकि राजस्थान रॉयल्स 220 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और सिर्फ 209 रन ही बना सकी। टीम इस हार के साथ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और फिलहाल अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। राजस्थान को अब अपना अंतिम मुकाबला 20 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत